UP Election EVM controversy : ईवीएम विवाद के बीच SP ने की EC से की बड़ी मांग, कहा - ऐसा करने से लोगों का बढ़ेगा भरोसा

UP Election EVM controversy : समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से मतगणना वेबकास्ट कराने की मांग की।

Update: 2022-03-09 09:54 GMT

Gujarat Election Results 2022 : 182 सीटों पर मतगणना शुरू, चुनावी नतीजों के लिए कीजिए थोडा इंतजार?

UP Election EVM controversy : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ( UP Assembly Election 2022 ) मतगणना से ठीक पहले ईवीएम ( EVM Controversy ) को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) ने चुनाव आयोग ( Election Commission ) से मांग की है कि वो मतगणना की वेबकास्टिंग ( Webcasting ) कराने का प्रबंध करे। ताकि मतगणना को लाईव देखा जा सके। साथ ही पारदर्शी, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतगणना संपन्न हो सके। मतगणना से ठीक एक दिन पहले वेबकास्टिंग की मांग को लेकर सपा ने चुनाव आयोग को एक पत्र भी लिखा है। 



EC के प्रोटोकॉल का नहीं हो रहा पालन

इससे पहले समाजवादी पार्टी की ओर से जारी एक अन्य ट्विट में बनारस के कमिश्नर के हवाले से कहा गया था कि EVM मूवमेंट में चुनाव आयोग के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। कई जिलों में ईवीएम में हेराफेरी की जानकारी प्राप्त हो रही है। ये किसके इशारे पर हो रहा है? क्या अधिकारियों पर सीएम ऑफिस से दबाव बनाया जा रहा है?

बता दें कि मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने अचानक बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशासनिक मशीनरी पर मतगणना को लेकर धांधली का आरोप लगाया गया था। सपा प्रमुख ने इसको लेकर ट्वीट भी किया था। अपने ट्विट में उन्होंने लिखा था कि वाराणसी में EVM पकड़ी गई। उन्होंने कहा था कि ईवीएम में गड़बड़ी का मामला कई जिलों से मिल रही हैं। उसके बाद से सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने ईवीएम स्ट्रांग रूम पर खुद की सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी है। मैनपुरी में तो सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं।

हालांकि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आरोपों के बाद भाजपा ने पलटवार किया था। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी हार रही है। लिहाजा इसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा जा रहा है।

Tags:    

Similar News