UP elections 2022 :जनता चाहेगी तो अखिलेश यादव आजमगढ़ से पहली बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

UP elections 2022 : सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। अखिलेश यादव आजमगढ़ से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव।

Update: 2022-01-19 03:47 GMT

Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) के विधानसभा चुनाव  ( UP Election 2022 )लड़ेंगे। लेकिन अभी यह नहीं बताया गया है वो किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे

अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इससे पूर्व वे लगातार तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश ने 2012 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व किया था। उनकी पार्टी को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद 15 मार्च 2012 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। अब पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। 

कुछ देर पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि अगर आजमगढ़ की जनता चाहेगी तो मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा। 

Tags:    

Similar News