UP Elections 2022: असदुद्दीन ओवैसी ने 2 दलों के साथ मिलकर बनाया नया मोर्चा, सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की

Assembly Elections 2022 : एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि गठबंधन को बहुमत मिलने पर राज्य में दो मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। इनमें एक एक दलित समुदाय से होगा जबकि दूसरा ओबीसी ( पिछड़ी जाति ) समुदाय से होगा। इसके अलावा तीन उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे जिनमें एक मुस्लिम समुदाय से होगा।

Update: 2022-01-23 04:55 GMT

असदुद्दीन ओवैसी ने 2 दलों के साथ मिलकर बनाया भागीदारी परिवर्तन मोर्चा। 

UP Elections 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर है। इस बीच आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मुस्लिमीन ( AIMIM Asduddin Owaisi ) , जन अधिकार पार्टी के बाबू सिंह कुशवाहा और बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटी इंप्लाई फेडरेशन के अध्यक्ष वामन मेश्राम ( Waman Meshram ) के साथ मिलकर नया गठबंधन 'भागीदारी परिवर्तन मोर्चा' बनाने का ऐलान किया है। तीनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नए गठबंधन की घोषणा की है। नया गठबंधन भागीदारी परिवर्तन मोर्चा ( Bhagidari Parivartan Morcha ) ने सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। भागीदारी परिवर्तन मोर्चा' का संयोजक बाबू सिंह कुशवाहा ( Babu Singh Kushwaha ) को बनाया गया है।

बहुमत मिलने पर 2 सीएम बनाए जाएंगे

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि गठबंधन को बहुमत मिलने पर राज्य में दो मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। इनमें एक दलित समुदाय से होगा जबकि दूसरा ओबीसी ( पिछड़ी जाति ) समुदाय से होगा। इसके अलावा तीन उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे जिनमें एक मुस्लिम समुदाय से होगा।

भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के संयोजक बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि उनके गठबंधन के दरवाजे बंद नहीं हैं और अभी दूसरे दल भी आ सकते हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच जो लड़ाई है वह अब 'भागीदारी परिवर्तन मोर्चा' के बीच होगी और सपा गठबंधन तीसरे स्थान पर चला जाएगा। वह यूपी में पिछले चार माह से लगातार सम्मेलन कर रहे हैं।

Assembly Elections 2022 : बता दें कि साल 2021 में ओमप्रकाश राजभर ( OP Rajbhar ) की अगुवाई में 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' का गठन हुआ था। इसमें ओवैसी और कुशवाहा के अलावा कई छोटे दल शामिल हुए थे। बाद में सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल हो गए। उसके बाद से भागीदारी संकल्प मोर्चा धीरे-धीरे अप्रसांगिक हो गया।

Tags:    

Similar News