UP Elections 2022 : पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी सहित BJP के सभी बागी विधायक SP में शामिल

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ आज शामिल होने वाले भाजपा के बागी विधायकों में धर्म सिंह सैनी भगवती सागर, विनय शाक्य, रोशनलाल वर्मा, मुकेश वर्मा, बृजेश कुमार प्रजापति, चौधरी अमरसिंह शामिल हैं। इसके साथ ही अली यूसुफ अली, पूर्व मंत्री रामहेत भारती समेत कई नेता सपा में शामिल हुए हैं।

Update: 2022-01-14 08:11 GMT

स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी सहित BJP के सभी बागी विधायक SP में शामिल।

UP Elections 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। एक तरफ राजनीतिक दल प्रत्याशियों की सूची तय करने व उसका ऐलान करने में जुटे हैं तो दूसरी तरफ आज योगी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके स्वामी प्रसाद मौर्य ( Swami Prasad Maurya ) समर्थक मंत्री और विधायकों के साथ आधिकारिक रूप से सपा में शामिल हो गए।

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ आज शामिल होने वाले भाजपा के बागी विधायकों में धर्म सिंह सैनी भगवती सागर, विनय शाक्य, रोशनलाल वर्मा, मुकेश वर्मा, बृजेश कुमार प्रजापति, चौधरी अमरसिंह शामिल हैं। इसके साथ ही अली यूसुफ अली, पूर्व मंत्री रामहेत भारती समेत कई नेता सपा में शामिल हुए हैं। पूर्व मंत्री और दलित व पिछड़ों के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने पिछले दिनों भाजपा छोड़ी थी। आज वह साइकिल पर सवार हो गए।

इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के घर के बाहर भारी संख्या में उनके समर्थकों की भीड़ जमा हुई। अपने समर्थकों के साथ वो समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा था कि वह 14 को ऐतिहासिक कदम उठाएंगे। माना जा रहा है कि वह अपने साथ आने वाले कुछ अन्य विधायकों का नाम भी आज को उजागर करेंगे। इसी तरह भाजपा छोड़ने वाले कई पूर्व विधायक भी सपा की सदस्यता लेंगे।

चौधरी अमर सिंह ने भी दिया अपना दल को झटका

दूसरी तरफ अपना दल विधायक के विधायक चौधरी अमर सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि वह समर्थकों के साथ आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेंगे। जल्द ही पार्टी के कई विधायक भी इस्तीफा देकर सपा की सदस्यता लेंगे।

Tags:    

Similar News