Uttarakhand by Election : पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कौन होगा कांग्रेस प्रत्याशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया दूसरा प्रत्याशी उतारने का संकेत !

Uttarakhand by Election : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत विधानसभा से उपचुनाव लगभग तय होने के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना था कि कांग्रेस मुख्यमंत्री के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ने जा रही है....

Update: 2022-04-21 14:15 GMT

Uttarakhand by Election :........तो चम्पावत उपचुनाव में पत्ता कटेगा हेमेश खर्कवाल का !

सलीम मलिक की रिपोर्ट

Uttarakhand by Election : अब जबकि यह लगभग तय ही हो चुका है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Pushkar Singh Dhami) चम्पावत विधानसभा सीट (Champawat Seat) से उपचुनाव लड़कर विधानसभा की सदस्यता लेंगे तो सबकी नजरें अब उपचुनाव में कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी की ओर टिक गई हैं। कांग्रेस की तरफ से उपचुनाव को लेकर कोई बयान रिलीज नहीं किया गया है, लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा (Karan Mahra) ने हल्द्वानी में इशारों-इशारों में चम्पावत सीट से मुख्यमंत्री के सामने अपने परंपरागत प्रत्याशी की जगह दूसरा प्रत्याशी उतारने के संकेत दिए हैं।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी (Haldwani) पहुंचे करन माहरा का कांग्रेस भवन, स्वराज आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर करन माहरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल न टूटे उसके लिए वो लगातार कार्यक्रमों के जरिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल उठाने का लगातार प्रयास कर रहे है। पार्टी एक मजबूत विपक्ष बनते हुए उत्तराखंड की भाजपा सरकार से विकास के मुद्दों को लेकर जनता के हितों के लिए लड़ाई जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत विधानसभा से उपचुनाव लगभग तय होने के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना था कि कांग्रेस मुख्यमंत्री (Chief Minister Of Uttarakhand) के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ने जा रही है। अगर चंपावत से मुख्यमंत्री चुनाव लड़ते है तो कांग्रेस भी उस सीट से उस ही प्रत्याशी पर दांव खेलेगी जो मुख्यमंत्री को हरा सके।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चंपावत से कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम पर हाईकमान से जल्द चर्चा कर सामने लाने की बात कही है। हालांकि अभी करन माहरा ने चंपावत से किसी नाम का खुलासा नही किया है, लेकिन चुनाव मजबूती से लड़ने की तरफ इशारा जरूर कर दिया है जिसे चम्पावत विधानसभा सीट से पराजित हुए हेमेश खर्कवाल के लिए खतरा समझा जा रहा है।

बता दे कि चम्पावत सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके खर्कवाल लगातार दो बार चुनाव हारने से पहले एक बार विधायक भी रह चुके हैं। इसी कारण से चम्पावत विधानसभा के संभावित उपचुनाव को लेकर उन्हें कांग्रेस का स्वाभाविक प्रत्याशी समझा जा रहा है। लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने जिस प्रकार उपचुनाव को लेकर आलाकमान से चर्चा के बाद मजबूत प्रत्याशी उपचुनाव में उतारने की बात कही है। उससे कांग्रेस के परंपरागत चम्पावत प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल के टिकट पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है।

(जनता की पत्रकारिता करते हुए 'जनज्वार' लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रु-ब-रु कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं। हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है। सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आएं और अपना सहयोग दें।)

Tags:    

Similar News