Uttarakhand Election 2022 : 70 सीटों पर मतदान जारी, क्यों है धामी और रावत पर सबकी नजर
Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर आज सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। इस बार कुल 632 उम्मीदवार मैदान में हैं।
उत्तराखंड में सुबह आठ बजे से सभी 70 सीटों पर मतदान जारी। धामी और रावत पर है सबकी नजर।
Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर सुबह आठ जे से वोटिंग जारी है। 70 सीटों पर बीजेपी कांग्रेस और आप समेत कई पार्टियों के 632 उम्मीदवार मैंदान में हैं। आज उम्मीदवारों के भाग्य को फैसला ईवीएम ( EVM ) में बंद हो जाएगा। उत्तराखंड में मतदान ( Voting ) शाम छह बजे तक चलेगा।
उत्तराखंड में 11,697 मतदान केंद्रों पर सुबह मतदान जारी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके कैबिनेट सहयोगी सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, धन सिंह रावत और रेखा आर्य के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक की किस्मत दांव पर है। इसके अलावा कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चौथी विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह का भाग्य भी दांव पर है।
दरअसल, सीएम पुष्कर धामी के बतौर मुख्यमंत्री कार्यकाल को 1 साल भी नहीं हुए हैं। काफी उथल-पुथल के बाद उन्हें जुलाई 2021 में उत्तराखंड का सीएम बनाया गया था। यही वजह है कि उन पर सबकी नजर है। वहीं धामी ने राज्य में पिछले दिनों यूनिफॉर्म कोड की बहस भी छेड़ दी है। उन्होंने घोषणा की है कि 'राज्य में फिर से बीजेपी की सरकार बनने के बाद एक समिति गठित कर 'समान नागरिक संहिता' का मसौदा तैयार किया जाएगा। इससे सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनेगा, चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों। उनकी पर हरीश रावत ने हमला बोला था। उन्होंने कहा किइससे साफ है कि उत्तराखंड में भाजपा हार रही है। बता दें कि हरीश रावत कांग्रेस की ओर से सीएम पद उम्मीदवार हैं। काफी उठापटक के बाद उन्हें खुद को साबित करने का कांग्रेस हाई कमान ने मौका दिया है।
भाजपा बांट रही पैसे और शराब
उत्तराखंड कांग्रेस ( Congress ) ने चुनाव के दिन आरोप लगाया है कि भाजपा ( BJP ) नेता और सीएम खुद वोटर्स को पैसा और शराब बांट रहे हैं। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है।
बेहतर सरकार के लिए करें मतदान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( Pushkar Singh Dhami ) ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि अच्छी सरकार बनाने, प्रदेश और राष्ट्र के हित के लिए सभी लोग आगे आएं और मतदान करें। उसके बाद ही वे जल पान करें।
कांटे की टक्कर
Uttarakhand Election 2022 : सुबह आठ बजे से उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है। ऐसे में दोनों दल खुद की जीत बता रहे हैं। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री पुषकर सिंह धामी ने लोगों से अपील की है कि वो पहले मतदान करें फिर जलपान करें। 10 मार्च को उत्तराखंड चुनावो के नतीजे सामने आएंगे।
खास बात यह है कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित रूप से 57 सीटें जीतकर ऐतिहासिक विजय हासिल करने वाली भाजपा के सामने इस बार न केवल अपनी साख बचाने की चुनौती है बल्कि वह कांग्रेस के साथ एक कड़े मुकाबले में उलझी हुई है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि चुनाव में बाजी किसी भी तरफ पलट सकती है।