तेलंगाना सीएम की बेटी कविता ने BJP MP अरविंद से क्यों कहा - चुप रहो, वरना बीच चौराहे पर चप्पल से मारूंगी

के कविता ( K Kavitha ) का दावा है कि मुझसे भाजपा ( BJP ) में शामिल होने की पेशकश की गई थी। BJP के दोस्तों ने अपने प्रस्तावित मॉडल को 'शिंदे मॉडल' बताया था।

Update: 2022-11-19 03:39 GMT

तेलंगाना सीएम की बेटी कविता ने BJP MP अरविंद से क्यों कहा - चुप रहो, वरना बीच चौराहे पर चप्पल से मारूंगी

हैदराबाद न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ( Telangana CM KCR ) की बेटी और टीआरएस ( TRS ) विधायक के कविता ( K Kavitha ) ने भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) सांसद अरविंद ( Arvind ) को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है। केसीआर की बेटी कविता ने भाजपा सांसद को चेताते हुए कहा कि यदि उन्होंने उनके खिलाफ निजी तौर पर टिप्पणी करना जारी रखा तो वह उन्हें चप्पल से मारेंगी।

भाजपा सांसद अरविंद को बताया गंदा कीड़ा

टीआरएस एमएलसी के कविता ( K Kavitha ) यहीं पर नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि अरविंद राजनीति में गंदगी की तरह हैं। हम उन पर पत्थर नहीं फेंकते। वह छिछोरा किस्म का व्यक्ति है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी में है। अगर आप इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना जारी रखेंगे, तो मैं आपको निजामाबाद चौरास्ता पर चप्पलों से पीटूंगी। याद रखना, मैं चुप नहीं बैठूंगी। के कविता ने अपने एक ट्वीट में लिखा है - भाजपा नेता अरविंद ने कहा कि टीआरएस के गुंडों ने मेरे आवास पर हमला किया और घर में तोड़फोड़ की है। उन्होंने मेरी मां को आतंकित किया और हंगामा किया।

तेलंगाना में शिंदे मॉडल की चर्चा क्यों?

महाराष्ट्र के शिंदे मॉडल की चर्चा बिहार के बाद अब तेलंगाना में भी है। दरअसल, शिंदे मॉडल हाल के दिनों में महाराष्ट्र की सत्ता में हुए फेर-बदल से जुड़ा हुआ है। महाराष्ट्र में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पार्टी के एक धड़े ने विद्रोह कर दिया जिसके कारण महा विकास आघाड़ी सरकार 29 जून को गिर गई। उसके बाद शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से हाथ मिला लिया और 30 जून को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कविता ने आगे कहा कि तेलंगाना के लोग अपनी पार्टी और अपने नेताओं को धोखा नहीं देते हैं।

कौन हैं के कविता

के कविता तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव की बेटी है। वह वर्तमान में TRS की MLC भी हैं। के कविता ने एक दिन पहले बड़ा दावा करके सियासी गलियारों में सनसनी मचा दी है कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने निजामाबाद से BJP के लोकसभा सदस्य धर्मपुरी अरविंद पर निशाना भी साधा। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को फोन करने के उनके दावे को भी खारिज कर दिया।

फिलहाल, उन्होंने यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा ने उनसे पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क किया? इस संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में कविता ने कहा कि मैं बहुत सुलझी हुई नेता हूं। मैं इस देश की राजनीति में बहुत लंबे समय तक रहना चाहती हूं। मैं किसी का नाम नहीं लूंगी। मेरे समक्ष पेशकश की गई थी और BJP के दोस्तों, उसके मित्र संगठनों ने मुझसे पार्टी में शामिल होने को कहा था और उस प्रस्तावित मॉडल को 'शिंदे मॉडल' बताया था।

क्या है पूरा मामला

भाजपा सांसद अरविंद पर मुख्यमंत्री के परिवार के बारे में एक अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था, जो मीडिया के एक वर्ग की रिपोर्टों पर आधारित था जिसमें सुझाव दिया गया था कि भाजपा ने कविता को अपने पाले में लाने की कोशिश की थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कविता ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को फोन किया था और टीआरएस के बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) के नाम परिवर्तन समारोह के दौरान उन्हें नजरअंदाज किए जाने के बाद राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी।

Telangana News : वहीं कविता ( K Kavitha ) के बयान पर भाजपा सांसद ने घोषणा की कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही कहा कि वह उनके पिता केसीआर को चप्पलों से मारेंगे और उनकी पार्टी की महिला शाखा उनकी देखभाल करेगी। दूसरी तरफ टीआरएस के झंडे और स्कार्फ पहने लोगों ने निजामाबाद से लोकसभा सांसद के आवास पर हमला किया और शुक्रवार को भाजपा नेता का पुतला भी जलाया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोक दिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक लगभग 50 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। आठ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

Tags:    

Similar News