Yogi Cabinet 2.0 के इकलौते मुस्लिम मंत्री दानिश आजाद अंसारी, जानिए उनके बारे में

Yogi Cabinet 2.0 : दानिश को योगी आदित्यनाथ का करीबी माना जाता है, वह बलिया (Balia) पास के बसंतपुर के नजदीक के रहने वाले हैं और एबीवीपी में कार्यकर्ता रहे है....

Update: 2022-03-25 14:34 GMT

Yogi Cabinet 2.0 के इकलौते मुस्लिम मंत्री दानिश आजाद अंसारी, जानिए उनके बारे में

Yogi Government 2.0 : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल की कैबिनेट ने शपथ ले ली है। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की पहली सरकार में मुस्लिम चेहरा रहे मोहसीन रजा को इस बार मौका नहीं मिल सका है। उनकी जगह सरकार में दानिश आजाद अंसारी (Danish Azad Ansari) को इकलौते मुस्लिम राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी है। दानिश मूल रूप में दानिश बलिया जिले के रहने वाले हैं।

बलिया और लखनऊ से हुई पढ़ाई

उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ का करीबी माना जाता है। दानिश बलिया (Balia) पास के बसंतपुर के नजदीक के रहने वाले हैं और एबीवीपी में कार्यकर्ता रहे है। दानिश संघ की नर्सरी से निकले हैं। आजाद ने शुरुआती पढ़ाई बलिया से की है, जबकि ग्रेजुएशन लखनऊ से किया है।

एबीवीपी के फुल टाइमर के रूप में किया काम

बताया जाता है कि एबीवीपी (ABVP) और भाजपा (BJP) के पार्टी कैडर से जुड़े रहने का फायदा दानिश को मिला है। दानिश ने लंबे समय तक एबीवीपी में फुल टाइमर के रूप में काम किया है। इसी बीच वे योगी आदित्यनाथ के भी खास बन गए थे। दानिकश को अपनी मेहनत का पहला फल तब मिला था जब उन्हें 2018 में उर्दू भाषा की समिति का सदस्य बनाया गया था।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से बढ़ाया गया कद

साल 2021 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी के संगठन में अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब इस बार के शपथ ग्रहण में उनका कद बढ़ाकर मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। 32 साल के दानिश योगी 2.0 कैबिनेट का युवा चेहरा हैं। दानिश आजाद अंसारी ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया है। उन्होंने मास्टर क्वालिटी मैनेजमेंट में और मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन भी किया है।

दानिश बचपन से बीजेपी विचारधारा से जुड़े रहे थे। उन्होने 10 मार्च को वोटों की गिनती के बाद योगी को प्रचंड बहुमत मिलने पर लिखा था- अब जनता मजहब, जात-पात को भूल चुकी है। विकास के नाम पर जनता ने वोट किया है। जिसका नतीजा आपके सामने है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ ही 52 विधायकों को भी शपथ दिलाई गई। योगी सरकार में इस बार भी दो उप-मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। दिनेश शर्मा की जगह लखनऊ कैंट से दूसरे ब्राह्मण चेहरे ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हारने के बाद भी उपमुख्यमंत्री के रूप में दोबारा शपथ ली है। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण से पहले शुक्रवार 25 मार्च की सुबह अपने सभी भावी मंत्रियों को चाय पर बुलाया था। विधायकों की आमद के साथ ही मंत्रियों के नाम से भी धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा था।

(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू-ब-रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आएं और अपना सहयोग दें।)

Tags:    

Similar News