Yogi Cabinet में इस बार डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को नहीं मिली जगह, श्रीकांत शर्मा और आशुतोष टंडन जैसे दिग्गज को भी दिखाया बाहर का रास्ता

Yogi Cabinet : योगी कैबिनेट 2.0 में कई कैबिनेट मंत्रियों को जगह नहीं दी गई है, वहीं कई दिग्गज राज्य मंत्रियों का मंत्रिमंडल से पत्ता कट गया है....

Update: 2022-03-25 12:10 GMT

Yogi Cabinet में इस बार डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को नहीं मिली जगह

Yogi Cabinet : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में लगातार जीत बाद योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज दोबारा मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री योगी के अलावा 52 विधायकों को भी शपथ दिलाई। योगी के नए मंत्रिमंडल (Yogi Cabinet 2.0) में जहां कुछ नए चेहरों को जगह दी गई है वहीं कुछ पुराने दिग्गजों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इनमें वर्तमान उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) का भी नाम शामिल है। इसके अलावा कई दिग्गजों को मंत्री के रूप में भी जगह नहीं मिली है। 

इसके अलावा श्रीकांत शर्मा (Shri Kant Sharma) को पहले संभावित उप मुख्यमंत्री के रूप में देखा जा रहा था लेकिन अब उन्हें मंत्री के रूप में भी योगी कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। इसके उनके समर्थकों के हाथ भी मायूसी लगी है। पिछली सरकार में श्रीकांत शर्मा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था और बिजली विभाग का जिम्मा सौंपा गया था।

आशुतोष टंडन (Ashutosh Tondon) का भी योगी कैबिनेट 2.0 से पत्ता कट गया है। अबतक उनके जिम्मे कई पोर्टफोलियों थे। इनमें शहरी विकास, गरीबी उन्मूलन, शहरी रोजगार शामिल थे। आशुतोष टंडन मध्यप्रदेश के पूर्व गवर्नर और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के बेटे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने सपा के अनुराग भदौरिया को 49017 वोटों से हराया। इस लिस्ट से गायब एक और चौंकाने वाला नाम सिद्धार्थ नाथ सिंह (Sidharthnath Singh) का है जो निवर्तमान चिकित्सा व उच्च शिक्षा मंत्री हैं। उनका नाम भी मंत्रिमंडल की लिस्ट से गायब है। इसके अलावा मुकुट बिहारा वर्मा (Mukut Bihari Verma) और मोहसिन रजा को भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।

मंत्रिमंडल से बाहर हुए ये कैबिनेट मंत्री

दिनेश शर्मा

सतीश महाना

रमापति शास्त्री

जय प्रताप सिंह

श्रीकांत सिंह

मुकुट बिहारी वर्मा

सिद्धार्थनाथ सिंह

आशुतोष टंडन

महेंद्र सिंह

रामनरेश अग्निहोत्री

इन राज्यमंत्रियों को भी नहीं मिली मंत्रिमंडल में जगह

उपेंद्र तिवारी

स्वाति सिंह

नीलकंठ तिवारी

सतीश चंद्र द्विवेदी

अशोक कटारिया

श्रीराम चौहान 

मुख्मंत्री का शपथ ग्रहण समारोह शाम चार बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुआ। योगी आदित्यनाथ को गुरुवार को बतौर पर्यवेक्षक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सह पर्यवेक्षक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में एक बार पिर सर्वसम्मति से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया।  

Tags:    

Similar News