योगी पर बरसे अखिलेश यादव, कहा - चाचा को साथ लिया तो जांचें होने लगीं, पीएम जान लें समाजवादी डरने वाले नहीं

योगी बाबा के राज में कानून व्यवस्था फेल है। 100 से 112 कर पुलिस का कबाड़ा कर दिया। खाद की चोरी इस सरकार ने की। भाजपा के लोग गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं।

Update: 2021-12-21 08:57 GMT

मैनपुरी की रैली बता रही है इस बार भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी।

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) मंगलवार को आठवें चरण की विजय यात्रा का शुभारंभ मैनपुरी से किया। मैनपुरी क्रिश्चियन मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने निशाने पर योगी आदित्यनाथ ( Yogi Aditynath ) को लेते हुए कहा कि चाचा यानि शिवपाल सिंह यादव को साथ लेते ही भाजपा ( BJP ) वाले डर गए। विधानसभा चुनाव में अपनी हार योगी आदित्यनाथ जी को दिखाई देने लगी हैं। केंद्र सरकार ने दिल्ली से जांच अधिकारी भेजे हैं। शायद उन्हें नहीं पता समाजवादी ( Samajwadi ) लोग (किसी से डरते नहीं हैं।

योगी बाबा गरीबों के हक पर डाल रहे हैं डाका

अखिलेश यादव ने कहा कि लॉकडाउन में काम कर किसानों ने देश की आर्थिक व्यवस्था बचाई है। सपा की सरकार बनने पर किसानों के हितों में काम होगा। जिनकी नौकरी छीनी उन्हें सम्मान मिलेगा। योगी बाबा के राज में कानून व्यवस्था फेल है। 100 से 112 कर पुलिस का कबाड़ा कर दिया। खाद की चोरी इस सरकार ने की। भाजपा के लोग गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। ये उपयोगी सरकार नहीं अनुपयोगी सरकार है। नाम और रंग बदलने सरकार है। 

यह रैली मैनपुरी के जनता की है

योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार एक्सप्रेसवे के किनारे मंडी बनाने का काम नहीं किया। जितनी मंडी सपा सरकार ने बनाई उतनी ही आज है। जो सड़कें नेताजी मुलायम सिंह यादव ने दीं, उन सड़कों को चौड़ा नहीं किया गया। भाजपा की रैली सरकारी रैली होती है। सपा की रैली जनता की रैली है।जनता ने प्रदेश से भाजपा को हटाने का संकल्प लिया है। मैनपुरी की इतिहासिक रैली बता रही है कि भाजपा की बड़ी हार होेने वाली है।

मैनपुरी रैली ( Mainpuri Rally ) में खास बात यह है कि यहां पर अखिलेश यादव के समाजवादी विजय रथ यात्रा के लिए लगाए गए पोस्टरों में शिवपाल यादव की तस्वीर भी दिखाई दी। अखिलेश यादव के ठीक बगल में शिवपाल यादव खड़े नज़र आ रहे हैं। अभी भले ही चाचा की एंट्री समाजवादी विजय रथ में हो या न हो पर सपा के पोस्टर्स में उनकी एंट्री जरूर हो गई है। सपा के पोस्टर में शिवपाल यादव ही नहीं बल्कि उनके बेटे आदित्य यादव की भी तस्वीर लगाई गई है। यह पोस्टर हरिप्रकाश यादव के द्वारा मैनपुरी में सपा के विजय यात्रा के लिए लगाया गया है। आज मुलायम सिंह की कर्मभूूमि मैनपुरी में समाजवादी विजय रथ लेकर अखिलेश यादव पहुंचे हैं। मैनपुरी इटावा सपा का गढ़ माना जाता है। बता दें कि अखिलेश के साथ रिश्ते बिगड़ने के बाद शिवपाल यादव ने 2018 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन कर लिया था।

Tags:    

Similar News