सुल्तानपुर में डॉक्टर की हत्या कर शव टेंपो में लादकर घर भिजवाया, भाजपा नेता का भतीजा आरोपी

Sultanpur news : भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वे दिनदहाड़े हत्या कर रहे हैं। सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक संविदा डॉक्टर की शनिवार की शाम पीट पीटकर कर हत्या कर दी गई। इसके पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। मुख्य अभियुक्त भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के परिवार से है....

Update: 2023-09-25 12:42 GMT

डॉक्टर घनश्याम तिवारी की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन (photo : Social media)

सुल्तानपुर। शनिवार 23 सितंबर को सुल्तानपुर सीएचसी जयसिंहपुर में तैनात डॉ. घनश्याम त्रिपाठी की दबंगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं हत्या के बाद डॉक्टर का शव टेंपो पर लादकर मृतक के घर भिजवा दिया। इस हत्याकांड में भाजपा नेता का भतीजा आरोपी बताया जा रहा है।

मीडिया में आयी जानकारी के मुताबिक मृतक डॉक्टर घनश्याम तिवारी की पत्नी का आरोप है कि अजय नारायण सिंह ने उनके पति की इतनी बुरी तरह से पिटाई की कि उनकी मौत हो गयी। अजय नारायण सिंह बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह उर्फ बब्बन सिंह का भतीजा है। घटना की वजह जमीनी विवाद और पैसे का लेन-देन बताया जा रहा है पुलिस ने डॉक्टर की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन करने की बात कही है।

Full View

इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए भाकपा (माले) ने कहा है कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वे दिनदहाड़े हत्या कर रहे हैं। सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक संविदा डॉक्टर की शनिवार की शाम पीट पीटकर कर हत्या कर दी गई। इसके पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। मुख्य अभियुक्त भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के परिवार से है।

माले राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि सत्ता संरक्षण ने अपराधियों का मनोबल बढ़ाया है। खुलकर दबंगई हो रही है। डॉक्टर तक सुरक्षित नहीं है, दलितों, महिलाओं और कमजोर वर्ग की सुरक्षा का क्या पूछना! उन्होंने डॉक्टर के हत्यारों को फौरन गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की मांग की।

माले नेता ने कहा कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा तक में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। बीते गुरुवार को पानीपत जिले में मजदूरी करने वाले उत्तर प्रदेश के दो मजदूर परिवारों की तीन महिलाओं के साथ हथियारबंद अपराधियों ने आधी रात घरों में धावा बोलकर गैंगरेप किया और लूटपाट की। अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

इस घटना के लिए योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है, 'यूपी में जंगलराज व्याप्त! भाजपा नेता के भतीजे ने डाक्टर को पीट पीटकर मार डाला सुल्तानपुर में भाजपा नेता के भतीजे के द्वारा डॉक्टर घनश्याम तिवारी की पीट-पीट कर निर्मम हत्या, अत्यंत दुखद! मुख्यमंत्री जी आरोपी की संपत्तियों पर कब चलेगा आपका बुलडोजर? पीड़ित परिवार को कब मिलेगा न्याय?

Tags:    

Similar News