डर्टी पिक्चर में काम कर चुकी बांग्ला अभिनेत्री आर्या बंद्योपाध्याय घर पर संदिग्ध हालत में मिलीं मृत

पुलिस ने अभिनेत्री के नाक से खून बहता पाया और उनके घर के दूसरे कमरे में शराब की बोतलें मिलीं। आर्या बंद्योपाध्याय प्रसिद्ध सितारवादक निखिल बंद्योपाध्याय की बेटी थीं...

Update: 2020-12-12 06:15 GMT

अभिनेत्री आर्या बंद्योपाध्याय.  

जनज्वार। बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री आर्या बंद्योपाध्याय का शव संदिग्ध हालत में शुक्रवार (11 December 2020) को कोलकाता स्थित उनके घर पर मिला। शुक्रवार सुबह कोलकाता के जोधपुर पार्क स्थित उनके घर पर उनके शव को कमरे से बरामद किया गया। सूचना पर पुलिस घर पर पहुंची। इसके बाद उनकी बाॅडी अस्पताल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उन्हें पहले से मृत घोषित कर दिया। आर्या बंद्योपाध्याय का देवदत्ता बंद्योपाध्याय है, लेकिन वे आर्या के नाम से बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री में लोकप्रिय थीं।

जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री के घर पर काम करने वाली महिला शुक्रवार की सुबह उनके घर पहुंची। इस दौरान उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया। इसके बाद कई बार दरवाजा ठकठकाने व आवाज देने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आयी तो उसने इसकी जानकारी पड़ोस के लोगों को दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई और पुलिस ने पहुंच कर दरवाजा तोड़ा ओर अंदर के हालात का जायजा लिया।


पुलिस ने अभिनेत्री आर्या बंद्योपाध्याय को उनकी बिल्डिंग के तीसरे मंजिल के एक कमरे पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा पाया। पुलिस ने इस दौरान उनकी नाक से खून बहता पाया और घर के दूसरे कमरे में शराब की बोतलें थीं। पुलिस ने इस मामले में घर पर काम करने वाली महिला व आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है।

आर्या बंद्योपाध्याय ने बाॅलीवुड फिल्म डर्टी पिक्चर व लव, सेक्स, धोखा में भी काम किया था। वे दिवंगत सितार आचार्य वादक निखिल बंद्योपाध्याय की बेटी थीं। वे प्रसिद्ध सितार वादक थे।

आर्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढाएगी।

Tags:    

Similar News