ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन, बॉलीवुड कलाकारों ने जताया शोक

मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने अपने ट्वीट में लिखा, मुझे अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे गुणी अभिनेता राजीव कपूरा का आज स्वर्गवास हुआ। सुनके मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे यही मेरी प्रार्थना।

Update: 2021-02-09 10:01 GMT

जनज्वार ब्यूरो। फिल्म अभिनेता और प्रोड्यूसर राजीव कपूर का निधन हो गया है। वह 58 वर्ष के थे। खबरों के मुताबिक उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। उनके निधन की खबर नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। राजीव कपूर के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। फिल्मी हस्तियां ट्वीट करके शोक जता रही हैं। राजीव कपूर राज कपूर के बेटे थे। ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के वह छोटे भाई थे। करिश्मा कपूर और करीना कपूर उनकी भतीजी हैं। 



फिल्म अभिनेता सनी देओल ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। देओल ने लिखा, राजीव कपूर के निधन के बारे में जानकर हैरान हूं। कपूर परिवार के साथ गहरी संवेदनाएं हैं। 

फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने लिखा, ''मुझे फिल्म प्रेमग्रंथ में राजीव कपूर के साथ काम करने का अवसर मिला। यह एक कठिन विषय था जिसे उन्होंने बड़ी परिपक्वता के साथ संभाला हालांकि यह उनकी पहली फिल्म थी। कपूर परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।''

मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने अपने ट्वीट में लिखा, मुझे अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे गुणी अभिनेता राजीव कपूरा का आज स्वर्गवास हुआ। सुनके मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे यही मेरी प्रार्थना। 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने भी राजीव कपूर के परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 


Tags:    

Similar News