आमिर खान-किरण राव के तलाक के बाद ट्वीटर यूजर्स ने दंगल गर्ल सना शेख से अफेयर को ठहराया जिम्मेदार

Update: 2021-07-03 14:21 GMT

(आमिर खान और किरन राव के तलाक के लिए दंगल फेम अभिनेत्री फातिमा सना शेख को ट्वीटर यूजर्स ने ठहराया जिम्मेदार)

जनज्वार। बॉलीवुड के मशहूर अ​भिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने आज सार्वजनिक मंच से अपनी शादी टूटने की एनाउंसमेंट करते हुए कहा कि वे अब पति—पत्नी की तरह नहीं बल्कि एक परिवार की तरह रहेंगे। इसके बाद से बॉलिवुड के 'मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट' आमिर खान लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज में बने हुए हैं। किरण राव से उनकी शादी टूटने का जिम्मेदार यूजर्स ने दंगल फेम फातिमा सना शेख को ठहराना शुरू कर दिया है। आमिर खान और किरण राव के तलाक (Aamir Khan Kiran Rao Divorce) के एनाउंसमेंट के बाद से 29 साल की फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड बनी हुयी हैं।

आलोक आरव लिखते हैं, 'आमिर खान की जिंदगी में फातिमा नई महिला के तौर पर आयी हैं, आशा है कि यह लंबे समय तक चलेगा!!! जो भी हो, कोरोना की तीसरी लहर और अभी आ रही उनकी जिंदगी की तीसरी पत्नी... #आमिरखान #फातिमा सना शेख

अमित शर्मा ने ट्वीट किया है, आमिर खान हर 15 साल में अपनी पत्नी बदलते हैं। पहली पत्नी रीना दत्ता 15yrs, दूसरी पत्नी किरण राव 15 वर्ष और तीसरी पत्नी होंगी #FatimaSanaShaikh #लव जिहाद की यही हकीकत है।'

The Kingdom Of Humanity ने ट्वीट किया है, 'किरण राव को तलाक देने के बाद आखिर क्यों एक युवा लड़की के साथ नए रिश्ते में बंधने जा रहे हैं आमिर खान? वह केवल 29 वर्ष की है और आमिर 58 वर्ष के हैं डब्ल्यूटीएफ चल रहा है?'

गौरतलब है कि आमिर और फातिमा 2016 में सुपरहिट फिल्म दंगल में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में साथ काम करने के दौरान ही दोनों की नजदीकियों की खबरें आने लगी थीं। इस फिल्म में फातिमा सना शेख ने आमिर खान की बेटी का रोल निभाया था।

इसके बाद जब फातिमा सना शेख को आमिर खान ने ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फिल्म के लिए साइन किया, तो मीडिया में आमिर खान के साथ उनके अफेयर के खूब चर्चे हुए थे। तब किरण राव ने मीडिया में बयान दिया था कि फातिमा को फिल्म में साइन करना आमिर का फैसला नहीं था। क्रिएटिव टीम ने साथ मिलकर फातिमा को इस किरदार के लिए चुना था।

हालांकि मीडिया में आमिर खान के साथ अपने अफेयर की अफवाहों को फातिमा हमेशा से नकारती रही हैं। फातिमा ने कहा था कि आमिर उनके मेंटर हैं, अनजान लोग कुछ भी सोचते या बोलते रहते हैं। कभी-कभी इन बातों का मुझ पर प्रभाव भी पड़ता है। अब मैं इन सब बातों के बीच जीना सीख रही हूं। हालांकि फातिमा सना शेख से अफेय की बातों पर आमिर खान ने कभी भी रिएक्शन नहीं दिया था।

गौरतलब है कि फातिमा सना शेख ने पहली बार 1997 में आई कॉमेडी फिल्म चाची 420 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था और इसमें कमल हासन की बेटी के रोल में लोगों ने उन्हें खासा पसंद किया था। इसके बाद सना कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आयी थीं।

बतौर एक्ट्रेस फातिमा को असली पहचान 2016 में आई फिल्म दंगल से मिली, जिसमें उन्होंने महावीर फोगाट यानी आमिर खान की बेटी गीता फोगाट का किरदार निभाया था। उसके बाद फातिमा 2018 में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में दिखीं। फिर लूडो, सूरज पे मंगल भारी जैसी फिल्मों में भी फातिमा नजर आयीं। इस साल उनकी नेटफ्लिक्स पर अजीब दास्तांस फिल्म रिलीज हुयी है। 

Tags:    

Similar News