Delhi Crime News : कार सवार बदमाशों ने की भाजपा नेता की नृशंस हत्या, 15 राउंड फायरिंग कर फरार हुए

भाजपा नेता (Amit Shaukeen) रात आठ बजे अपने दो साथियों के साथ कथित तौर पर कार में नजफगढ़ (Nazafgarh) से दिचाऊं कलां अपने घर जा रहा था...

Update: 2021-09-16 13:15 GMT

(अमित शौकीन दिचाऊं कलां में भाजपा का महामंत्री था।)

जनज्वार। दिल्ली के नजफगढ़ (Nazafgarh) इलाके में एक भाजपा (BJP) नेता की बुधवार 15 सितंबर की रात करीब आठ बजे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। मतक की पहचान 35 वर्षीय अमित शौकीन (Amit Shaukeen) के रूप में हुई है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

खबरों के मुताबिक अमित शौकीन नजफगढ़ के दिचाऊं कलां गांव (Dichaun Kalan Village) का रहने वाला था। वह दिचाऊं मंडल में भाजपा का महामंत्री थी। अमित शौकीन रात आठ बजे अपने दो साथियों के साथ कथित तौर पर कार में नजफगढ़ से दिचाऊं कलां अपने घर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह अजय पार्क (Ajay Park) पहुंचा तो उसकी कार को काले रंग की वर्ना कार ने ओवरटेक किया। फिर इसके बाद बदमाशों ने अमित पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

Full View

इस दौरान अमित के दोनों साथियों ने भागकर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि काले रंग की कार में तीन बदमाश सवार थे। उन्होंने करीब 15 राउंड फायरिंग की। बदमाशों ने अमित शौकीन को एक दर्जन से ज्यादा गोलियां मारी और फरार हो गए। 

उसके दो साथी वापस मौके पर आए और उसे उपचार के लिए नजफगढ़ के स्वास्तिक अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद नजफगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि अमित के सिर, छाती और हाथों में गोलियां लगीं थीं। 

Tags:    

Similar News