Gorakhpur Crime News : तीन बाइक सवार बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला से लूटे गहने

Gorakhpur Crime News : सुरक्षा के नाम पर बदमाशों ने महिला की सोने की चेन और दो अंगूठी निकलवाकर कागज में लपेटकर पर्स में रख दिया। बाद में महिला ने अपना पर्स खोलकर देखा तो...

Update: 2021-11-08 12:04 GMT

(पुलिसकर्मी बन बदमाशों ने महिला से लुटे गहने)

Gorakhpur Crime News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बदमाशों ने खुद को पुलिसवाला बताकर चेकिंग के बहाने एक महिला से उसके गहने लूट लिए। यह घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। पीड़ित महिला के साथ यह घटना गोरखपुर (Gorakhpur Crime News) के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास घटी। कथित तौर पर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रहने वाली महिला देवरिया (Deoria) जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। तभी तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और खुद को पुलिसकर्मी बताकर गहने लूटकर ले गए। बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

आए दिन लूट-पाट की घटना की खबरें आती रहती है। पुलिस सतर्क रहने को बोलती है। साथ ही पुलिस का दवा है कि हर रोज घट रही ऐसी घटनाओं पर वह रोकथाम की कोशिश कर रही है लेकिन बावजूद इसके ठगी और लूट-पाट की घटना होती रहती है। ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुई है। दरअसल सिंघडि़या के बसेरा कालोनी में रहने वाली महिला के कुछ बदमाशों ने गहने लूट लिए। पीड़ित महिला का नाम दुर्गावती देवी है। दुर्गादेवी कथित तौर पर सोमवार को अपने घर से निकलकर एमएमएमयूटी पहुंची। यहां महिला खड़े होकर देवरिया जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। तभी तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और महिला के पास अपनी बाइक रोक दी। युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए महिला से कहा कि त्योहारों का समय चल रहा है इसलिए अपनी सुरक्षा के लिए अपने सोने के गहने उतारकर पर्स में रख लीजिए। बदमाशों ने महिला की सोने की चेन और दो सोने की अंगूठी निकलवाने के बाद कागज में लपेटकर बैग में रख दिया।

पर्स में नहीं मिले गहने

युवकों के आगे जाने के बाद महिला ने अपना पर्स खोलकर देखा तो गहने गायब थे। महिला को बदमाशों पर संदेह हुआ जिसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला के शोर मचाते ही आरोपी तेज बाइक की रफ्तार के साथ रानीडीहा की तरफ भाग गए। घटना के बाद महिला ने सारी जानकारी अपने बेटे राजेश को फोन पर दी। राजेश और दुर्गादेवी ने पुलिस में खबर दी। घटना की खबर मिलने के बाद कैंट पुलिस के साथ ही क्राइम टीम भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने घटना की सारी जानकारी लेते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ जालसाजी कर गहने हड़पने का केस दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है और मामले की जांच जारी है। बताया गया कि पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

उत्तर प्रदेश में धोखाधड़ी के बढ़ते मामले

  • 01 नवंबर 2021: घोष कंपनी के पास लखनऊ के चश्मा व्यापारी के 80 हजार ले भागे।
  • 28 अक्टूबर 2021: महराजगंज के रहने वाले व्यापारी काे झांसा देकर 65 हजार ले भागे।
  • 23 अक्टूबर 2021: काली मंदिर के पास महराजगंज के व्यापारी से 1.50 लाख रुपये ले भागे।
  • 17 अक्टूबर 2021: कोतवाली थाने के पास सिद्वार्थनगर के रहने वाले व्यापारी के 80 हजार लेकर फरार हुए।
  • 25 अगस्त 2020: आगरा के सिंदराथाना के सामने दो अधिकारीयों से 11 लाख की ठगी
  • 05 अगस्त 2021: सिंघड़िया में व्यापारी के मुनीम से 1.18 लाख की ठगी।
  • 29 जुलाई 2021: रेती रोड पर गोपालगंज के व्यापारी का 70 हजार रुपये चुराया।
Tags:    

Similar News