Jabalpur News : नगर निगम ने कचरा उठाने वाली गाड़ी में डाला भगवा झंडा, मचा बवाल, RSS कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Jabalpur News : सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें आरएसएस के कुछ कार्यकर्ता अपने हाथों में भगवा झंडा थामे हुए हैं, वहीं नगर निगम के अधिकारी मौके से भागते दिख रहे हैं.....

Update: 2022-04-02 12:58 GMT

Top 10 News : PFI के प्रदर्शन पर केरल हाईकोर्ट का रुख सख्त, RSS दफ्तर पर फेके गए पेट्रोल बम, मचा हड़कंप

Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जतबलपुर में भगवा झंडा (Saffron Flag) कचरा गाड़ी में डालने पर विवाद हो गया है। खबरों के मुताबिक शहर में जगह जगह हिंदू नववर्ष (Hindu Navvarsh) के मौके पर भगवा झंडा लगाया गया था। ऐसे में नगर निगम टीम भगवा झंडे को उतारकर कचरे वाली गाड़ी में डालकर ले गई। इसके बाद लेकर हिंदुत्ववादी संगठनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

खबरों के मुताबिक सफाई कर्मियों द्वारा भगवा झंडा हटाए जाने पर आरएसएस (RSS) कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। संगठन के कार्यकर्ता इसे हिंदू धर्म का अपमान बता रहे हैं। घटना के आक्रोश में कर्मचारियों ने निगम कर्मियों को मौके से भगा दिया और नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें आरएसएस के कुछ कार्यकर्ता अपने हाथों में भगवा झंडा थामे हुए हैं। वहीं नगर निगम के अधिकारी मौके से भागते दिख रहे हैं। कुछ लोग नगर निगम मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे हैं।

घटना को लेकर एक विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता ने कहा कि हिंदू नववर्ष के मौके पर कई जगह पर भगवा झंडे लहरा रहे थे और यह हर साल होता रहा है लेकिन इस बार नगर निगम द्वारा इसका विरोध किया गया। 

कार्यकर्ता ने आगे कहा कि निगम ने इन झंडों को निकालकर कचरा गाड़ियों में रख दिया। इसका हमारे द्वारा विरोध किया गया है और इसलिए हमने चक्का जाम किया है। वहीं विरोध प्रदर्शन देख मौके पर पहुंचे एसडीएम को लोगों ने लौटा दिया।  हालांकि लोग कलेक्टर और निगमायुक्त को मौके पर बुलाने की मांग कर माफी मांगने की जिद पर अड़े हैं। इसके अलावा विवाद बड़ता देख पूर्व महापौर प्रभात साहू और सदानंद गोडबोले भी मौके पहुंचे।

Tags:    

Similar News