Barwani news : पत्नी से लड़ाई के बाद शख्स ने ने वीडियो कॉल पर लगायी फांसी, पुलिस की सूझबूझ से ऐसे बची जान

Barwani news : वीडियो कॉल पर बात करते हुए जितेंद्र कुशवाह ने पुलिस को बताया कि एक निजी स्कूल में पढ़ाने वालीइ उसकी पत्नी के साथ उसका झगड़ा चल रहा है, इसीलिए वह आत्महत्या कर रहा है...

Update: 2022-07-24 09:31 GMT

पत्नी से लड़ाई के बाद शख्स ने ने वीडियो कॉल पर लगायी फांसी, पुलिस की सूझबूझ से ऐसे बची जान. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Barwani news : बड़वानी में घरेलू विवाद के चलते एक शख्स ने लाइव आत्महत्या करने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक फांसी लगाने से पहले जितेंद्र ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया। कॉल पर पति का फांसी लगाने का वीडियो देखकर पत्नी घबरा गयी और फोन लेकर ही कोतवाली पहुंच गई। यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने युवक को काफी समझाने की कोशिश की, मगर वह नहीं माना और फांसी के फंदे पर झूल गया।

जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार 23 जुलाई की है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जितेंद्र को काफी समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन युवक नहीं माना और फांसी के फंदे पर झूल गया। हालांकि पुलिस की सूझबूझ ही यहां काम आई, क्योंकि बात करने के दौरान ही पुलिस ने एक टीम उसके घर भेजी थी। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा और जितेंद्र को बचा लिया।

पत्नी के साथ चल रहा था झगड़ा

जानकारी के मुताबिक वीडियो कॉल पर बात करते हुए जितेंद्र कुशवाह ने बताया कि पेशे से शिक्षिका उसकी पत्नी के साथ उसका झगड़ा चल रहा है, इसीलिए वह आत्महत्या कर रहा है। पत्नी से हुए विवाद के चलते 40 वर्षीय जितेंद्र लाइव आत्महत्या करने पर उतारू हो गया था। वही जैसे जितेंद्र फांसी पर लटका दूसरी टीम ने तत्काल उसके घर का दरवाजा तोड़ते हुए उसे फांसी के फंदे से उतारकर पास के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक फिलहाल जितेंद्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। अभी उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है। हैंड कॉन्स्टेबल जगजीत सिंह ने इस मामले में मीडिया को जानकारी दी कि जब हम जितेंद्र के घर पहुंचे तो बाहर से चैनल गेट लगा हुआ था। उसे किसी तरह से तोड़कर अंदर पहुंचे और उसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा, तब तक जितेंद्र फांसी पर लटक चुका था। जगजोध ने तत्काल उसे फांसी से उतारा और पुलिस मोबाइल तक पहुंचाया। उसने बताया कि जितेंद्र इस दौरान बेहोश हो चुका था और उसके गले में सूजन आ चुकी थी उसे तत्काल पुलिस दल समीप के निजी अस्पताल ले जाया गया।

Full View

दरअसल पुलिस ने जितेंद्र को वीडियो कॉल पर काफी समझाने की कोशिश की थी, परंतु जितेंद्र पर समझाने बुझाने का कोई असर नहीं हो रहा था। उसने पंखे से फांसी लगा ली। यहां पुलिस की सूझबूझ से जितेंद्र की जान बची। पुलिस के कॉन्स्टेबल ने जितेंद्र सिंह को वीडियो कॉल पर अपनी बातों में उलझा कररखा और दूसरी टीम को उसके घर भेज दिया। पुलिस की इसी समझदारी और सूझबूझ के कारण जितेंद्र की जान बचा ली गई।

Full View


Tags:    

Similar News