Bihar Crime News: बीच सड़क में महिला का चीर हरण, बिहार के सारण की घटना का वीडियो वायरल

दिन के उजाले में कुछ दरिंदे बाइक सवार महिला को नोच रहे हैं... महिला मदद के लिए चिखती-चिल्लाती है, पर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं... महिला के साथ एक पुरुष भी है, बावजूद इसके बेखौफ अपराधी हैवानियत की हदें पार कर रहे हैं...

Update: 2021-10-07 06:51 GMT

टीचर से गैंगरेप करने वाले पति का एक और चेहरा आया सामने

Crime News, बिहार: सुशासन बाबू यानि नीतीश कुमार के सरकार में प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। इसका सबूत सोशल मीडिया पर हर दूसरे दिन देखने को मिलता है। अपराधिक घटनाओं के मामले में बिहार की स्थिति बेहाल है। मानवता को शर्मसार करने वाली एक ऐसी ही घटना राज्य के सारण जिला से सामने आयी है। दिन के उजाले में कुछ दरिंदे बाइक सवार महिला को नोच रहें है। महिला मदद के लिए चिखती-चिल्लाती है, पर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। महिला के साथ एक पुरुष भी है, बावजूद इसके बेखौफ अपराधी हैवानियत की हदें पार कर रहे हैं। दिनदहारे के महिला के चीर हरण का यह मामला 27 सितंबर का बताया जा रहा है। इस घटना में अबतक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर पुरुष के साथ पीछे बैठी महिला के साथ कुछ लोग अभद्रता कर रहे हैं। महिला के शरीर को बार बार छू रहे हैं। कभी उसके सीने पर हाथ मारते है तो कभी पल्लू खींचते हैं। महिला अपनी साड़ी से अपने शरीर की ढकने की बार-बार कोशिश कर रही है। मनचलों के गुंडागर्दी से परेशान महिला चिल्ला रही है। वहीं बाइक पर आगे बैठा पुरुष तेजी से भागना चाह रहा है। लेकिन कुछ मनचले पीछे बैठी महिला को दबोचने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान 5-6 की संख्या में मनचले गाली-गलौज करते भी सुने जा रहे हैं। छेड़छाड़ कर रहे युवकों में से ही एक युवक पूरे घटना का वीडियो बना भी रहा था। वीडियो में बोली जा रही भाषा भोजपुरी है। वीडियो इतना शर्मनाक है कि इसे प्रकाशित नहीं किया जा सकता।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, हैवानियत की ये घटना बिहार के सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र का है। जिस सड़क के बीचोबीच इस वारदात को अंजाम दिया जा रहा वह दरियापुर रेल कारखाना से दरिहरा सरैया गांव को जाता है। मामले के बारे में कहा जा रहा कि आरोपी युवकों ने इस युगल को जंगल में अश्लील हरकत करते पकड़ा था। युवकों ने पहले तो दोनों से पूछताछ की। फिर महिला से छेड़खानी करने लगे। महिला के साथ मौजूद युवक से मारपीट भी की गई। इस दौरान 5-6 युवक महिला के शरीर को बार बार छू रहे हैं और अश्लील गालियां दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि काफी मिन्नतों के बाद बाइक सवार युवक महिला को लेकर वहां से निकल पाता है।

वायरल वीडियो के मामले में सारण के SP सन्तोष कुमार ने जानकारी दी कि वीडियो संज्ञान में आते ही मामले की जांच पड़ताल के लिए पुलिस की कई टीम का गठन किया गया। वायरल वीडियो की पड़ताल के बाद वीडियो में दिख रहे सभी 6 आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें से 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दो अभियुक्त फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं DIG रविंद्र कुमार ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की गई है। कुल छह अपराधी हैं जिसमें से 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी दो लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। घटना दरियापुर क्षेत्र की है।

हालांकि, मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि अभी तक पीड़ित के द्वारा कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 27 सितंबर का है, जो अब वायरल हुआ।

Tags:    

Similar News