पत्नी छोड़कर चली गई तो बन गया सीरियल किलर, सेक्शुअल फेवर के लिए तैयार कर 18 महिलाओं का किया मर्डर

पिछले दिनों इस सीरियल किलर ने वेंकटम्मा नाम की लड़की को मारने के बाद उसका चेहरा पेट्रोल डाल कर जला दिया था, इसके बाद रचकोंडा पुलिस और हैदराबाद के टास्क फोर्स ने रमुलु को पकड़ा है..

Update: 2021-01-28 04:30 GMT

(Photo:social media)

जनज्वार। तेलंगाना में एक ऐसा सीरियल किलर पकड़ा गया है, जो महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। शादी के बाद उसकी पत्नी छोड़कर चली गई तो वह औरतों से ही नफरत करने लगा। वह सीरियल किलर बन गया और बीते 17 सालों में 18 महिलाओं का मर्डर कर दिया। इसी महीने की 4 तारीख को हैदराबाद के जुबली हिल्स में हुई एक महिला के मर्डर की गुत्थी को तेलंगाना पुलिस ने सुलझाते हुए उस सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने सीरियल किलर रमुलु को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सीरियल किलर पर पिछले 17 सालों में कुल 21 मामले दर्ज हुए हैं, इनमें ह 16 केस हत्या के हैं।

पुलिस के अनुसार शादी के बाद रमुलु की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह औरतों से ही नफरत करने लगा। वह सीरियल किलर बन गया और बीते 17 सालों में उसने18 महिलाओं का मर्डर कर दिया।

पिछले दिनों इस सीरियल किलर ने वेंकटम्मा नाम की लड़की को मारने के बाद उसका चेहरा पेट्रोल डाल कर जला दिया था। इसके बाद रचकोंडा पुलिस और हैदराबाद के टास्क फोर्स ने 20 दिन के जॉइंट ऑपरेशन के बाद रमुलु को पकड़ा है।

बताया जाता है कि लगभग 45 वर्षीय रमुलु शहर में ही पत्थर काटने का काम करता है और अब तक 21 मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमें 16 मामले सिर्फ हत्या के हैं।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार सीरियल किलर रमुतु की शादी 21 साल की उम्र में ही हो गई थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद उसकी बीवी किसी अन्य के साथ चली गई। इसके बाद से रमुलु को औरतों से नफरत हो गई और वो सीरियल किलर बन गया और महिलाओं की हत्या करने लगा।

पुलिस के अनुसार, रमुतु 17 साल से यानि साल 2003 से ही ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इन्हें अंजाम देने का उसका तरीका भी गजब का था। वह अकेली महिलाओं को ज्यादा निशाना बनाता था। पहले ऐसी महिलाओं को वह टारगेट करता था, फिर सेक्‍शुअल फेवर के लिए पैसा देने का लालच देता था।

महिला जब तैयार हो जाती थी, तब रमुतु उसे अपना शिकार बना लेता था। पुलिस का कहना है कि इस दौरान वह नशा, यानि शराब या ताड़ी का सेवन करता और और इसके बाद वह महिलाओ की हत्या कर देता था। हत्या करने के बाद वह उनका कीमती सामान भी ले लेता था।

बताया जा रहा है कि लगभग 9 वर्ष पहले, साल 2011 में सेंट्रल जेल चेरलापल्ली में सजा के दौरान इसे एररागड्डा के मेंटल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां से वह 5 लोगों के साथ भाग गया था।

इसको 2013 में पकड़कर फिर से जेल में डाला गया, लेकिन 2018 में हाई कोर्ट में अपील पि‍टीशन लगाने के बाद वह छूट गया था। कहा जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद भी उसने 2 और महिलाओं की हत्या कर दी थी।

इसके बाद उसे फिर से गिरफ्तार किया गया, पे पिछले साल के जुलाई महीने में वह फिर से जेल से बाहर आ गया और उसके बाद 2 और महिलाओं की हत्या कर दी।

Tags:    

Similar News