दिल्ली में पति के मर्डर के बाद पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, फेसबुक पर पोस्ट डालकर कबूला जुर्म

मृतक चिराग मैक्स इंश्योरेंस में कॉरपोरेट सेल्स में काम करता था और रेणुका भी वहीं ऑपरेशंस डिपार्टमेंट में थी, उनका बच्चा नहीं है, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी में मतभेद थे...

Update: 2021-01-04 07:53 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली के छतरपुर इलाके में 36 वर्षीय महिला ने पहले अपने पति की हत्या कर दी और फिर खुद की जान लेने की कोशिश की। महिला ने कथित तौर पर हत्या की जानकारी फेसबुक पर भी पोस्ट की थी, इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। साथ ही अपार्टमेंट के मकान मालिक ने भी पुलिस को बताया कि दंपती दरवाजा नहीं खोल रहे थे और दरवाजा अंदर से बंद था। पति-पत्नी जेवीटीएस गार्डन छातापुर एक्सटेशन में रहते थे।

पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो 37 वर्षीय चिराग शर्मा और उनकी 36 वर्षीय पत्नी रेणुका दोनों बेहोश मिले। चिराग खून से लथपथ था और रेणुका बिस्तर पर पड़ी थी। फर्श और दीवार पर खून फैला हुआ था।

चिराग मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर और रेणुका मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली थीं। मार्च 2013 से वे दोनों बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रह रहे थे।

डीसीपी साउथ दिल्ली के अतुल ठाकुर ने कहा, चिराग मैक्स इंश्योरेंस में कॉरपोरेट सेल्स में काम करता था और रेणुका भी वहीं ऑपरेशंस डिपार्टमेंट में थी। उनका बच्चा नहीं है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी में मतभेद थे। बच्चे को लेकर दोनों पति पत्नी में झगड़े होते थे और दोनों के बीच तनाव रहता था। 

इस मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि चिराग के शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा बार वार किए थे, जिससे उसके शरीर के अंदरूनी हिस्से बाहर आ गए थे, कमरे के अंदर का मंजर भयानक था।

दोनों को एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों को चिराग ने मृत घोषित कर दिया और रेणुका का अभी इलाज चल रहा है।

चिराग के बेसुध हो जाने के बाद रेणुका ने पूरी घटना अपने फेसबुक प्रोफाइल पर लिखी और फिर एक सुसाइड नोट लिखकर उसी चाकू से खुद पर भी कई वार कर खुदकुशी करने की कोशिश की। चाकू के हमले से रेणुका गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। रेणुका शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है।

डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक चिराग हरियाणा के यमुना नगर का रहने वाला था और आरोपी रेणुका मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली है। दोनों एक ही बीमा कम्पनी के अलग-अलग विभाग में काम करते थे, यहीं पर दोनों की दोस्ती हुई और दोनों ने लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों छतरपुर एक्सटेंशन में जेवीटीएस गार्डन स्थित मकान में किराए पर रह रहे थे।

पुलिस के मुताबिक कल रविवार 3 ​जनवरी को छुट्टी होने के चलते दोनों घर पर थे। दोनों के बीच झगड़ा हुआ, बाद में चिराग अपने कमरे में जाकर सो गया। चिराग के सोने के कुछ देर बाद रेणुका ने घर की रसोई में मौजूद चाकू से उसपर वार कर दिया और फिर उसी चाकू से खुद पर भी ताबड़तोड़ वार किये।

Tags:    

Similar News