पत्नी नहीं लौटी मायके से वापस तो युवक ने ब्लेड से काट लिया प्राइवेट पार्ट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बीवी के मायके से वापस नहीं लौटने से युवक परेशान रहता था, वह मानसिक रूप से विक्षिप्त सा हो गया था, बुधवार 25 नवंबर की देर शाम वह कमरे गया और ब्लेड से पहले गुप्तांग काटा, बाद में गर्दन भी काट ली...

Update: 2020-11-26 10:16 GMT

महिला की दिनदहाड़े कर दी हत्या, कोई नहीं आया मदद को आगे

जनज्वार, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित थाना चकेरी में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक युवक ने एक ऐसा कांड किया है, जिसके बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया। युवक ने अपने ही प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट डाला। फिर सुसाइड करने के लिए युवक ने अपनी गर्दन पर ब्लेड से कई वार कर लिए।

कल 25 नवंबर की शाम को घटी इस घटना के बाद युवक के कमरे में पहुंचे परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने परिजनों की मदद से युवक को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक चकेरी के अहिरवां स्थित मवैया गांव निवासी 26 वर्षीय बीनू सविता मजदूरी करता है। पांच साल पहले उसकी शादी बारादेवी निवासी नेहा से हुई थी। दोनों का ढाई साल का बेटा भी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले युवक की पत्नी नेहा को डेंगू हुआ था, जिस पर वह इलाज के लिए मायके गई थी। तब से लौटकर नहीं आई।

युवक के परिजनों की मानें तो पत्नी के वापस नहीं लौटने से उनका बेटा इस बात से परेशान रहता था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त सा हो गया था। बुधवार 25 नवंबर की देर शाम वह कमरे गया और ब्लेड से पहले गुप्तांग काटा, बाद में गर्दन भी काट ली। पुलिस ने लहुुलुहान हालत में उसे हैलट में भर्ती कराया है। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

परिजनों का कहना है कि लगभग डेढ़ माह से बहू मायके में रह रही थी। जब उनका बेटा अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल जाता था तो पत्नी आने से मना कर देती थी। इसके साथ ही वह फोन पर भी बातचीत कम हो गई। बीते एक महीने से पत्नी का रवैया किसी के भी समझ में नहीं आ रहा था, जिसकी वजह से युवक परेशान रहने लगा था।

Tags:    

Similar News