भाई और दोस्त से पत्नी को संबंध बनाने के लिए किया मजबूर, आरोपी समलैंगिक पति और देवर गिरफ्तार

आरोपी पति पहले कई दिनों तक छोटे भाई से पत्नी के साथ गलत काम करवाता रहा। इसके बाद अपने एक दोस्त से गलत काम कराया....

Update: 2021-06-06 15:35 GMT

(युवक की शादी ढाई साल पहले हुई है। वह समलैंगिक था, इस बात की जानकारी युवक ने अपने परिजनों और ससुराल के लोगों को नहीं दी थी। प्रतीकात्मक तस्वीर)

जनज्वार डेस्क। मद्यप्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को छोटे भाई और दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पत्नी ने जब भी इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता का कहना है कि उसका पति समलैंगिक है।

महिला ने पति के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी पति और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, ये पूरा मामला गिरवाई थाना क्षेत्र का है।

खबरों के मुताबिक गिरवाई थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की शादी ढाई साल पहले हुई है। वह समलैंगिक था, इस बात की जानकारी युवक ने अपने परिजनों और ससुराल के लोगों को नहीं दी थी। शादी के बाद पत्नी को यह पता लगा तो उसने अपने परिजनों से शिकायत करने की बात कही। इस पर उसे धमकाया गया। युवक ने अपनी पत्नी के साथ ही दुष्कर्म कराया।

Full View

आरोपी पति पहले कई दिनों तक छोटे भाई से पत्नी के साथ गलत काम करवाता रहा। इसके बाद अपने एक दोस्त से गलत काम कराया। कुछ दिन पहले महिला भागकर अपने मायके चली गई। यहां अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। कुछ दिन तो यह लोग बदनामी के डर से चुप रहे। शनिवार को महिला ने गिरवाई थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags:    

Similar News