UP Election 2022: '85 हमारा है 15 में भी बंटवारा है'- सपा में शामिल होते ही बदले दारा सिंह चौहान के तेवर

UP Election 2022: दारा सिंह चौहान के तेवर भी पहले से अधिक कुछ बदले-बदले से नजर आए। उन्होने सपा के मंच से भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए 2022 को लिए ललकारा भी लगाई...

Update: 2022-01-16 07:41 GMT

(समाजवादी पार्टी में शामिल होते ही बदले दारा के तेवर)

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी के मंत्री रहे दारा सिंह चौहान आज फाइनली समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल हो गये। इस दौरान अपने सदस्यों की लिस्ट की सहित दारा सिंह चौहान के तेवर भी पहले से अधिक कुछ बदले-बदले से नजर आए। उन्होने सपा के मंच से भाजपा (BJP) पर जमकर निशाना साधते हुए 2022 को लिए ललकारा है।

दारा सिंह चौहान ने की अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाएगी। देश के कोने कोने में मौजूद हमारे कार्यकर्ता समाजवादियों को जिताने का काम करेंगे। इस दौरान दारा सिंह चौहान ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, भाजपा नारा देती है कि, 'सबका विकास सबका विश्वास' लेकिन उनका दावा पूरी तरह झूठा है।

चौहान ने कहा कि, भाजपा सिर्फ कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुँचा रही। गरीबों को मुफ्त राशन बांटकर वह देश को भुखमरी और गुलामी की तरफ धकेलने का काम कर रही है। दारा सिंह चौहान ने दावा किया है कि, अभी कुछ लोग और जो बाजपा में छटपटा रहे वो लोग पार्टी छोड़ सकते हैं।

Tags:    

Similar News