UP Election 2022: बेटी से बाप और बाप से बेटे की मुलाकात के बाद BJP में मची भगदड़, जानिए स्वामी प्रसाद मौर्य की प्रोफाइल!

UP Election 2022: अपनी राजनीतिक धोबी पछाड़ के लिए चर्चित मुलायम सिंह यादव का मंत्र लेकर संघमित्रा के जाते ही स्वामी प्रसाद ने बड़ा धमाका कर दिया है...

Update: 2022-01-11 12:46 GMT

(पहली फोटो संघमित्रा के साथ मुलायम दूसरी में अखिलेश व स्वामी)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीख घोषित होने के ठीक बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में भगदड़ शुरू हो चुकी है। पार्टी के कई दिग्गज नेता भाजपा का दामन छोड़ समाजवादी पार्टी की तरफ कूच कर रहे हैं। आज मंगलवार 11 जनवरी को योगी सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सपा की साइकिल पर सवार होे गये। उनके बाद अब कई सत्ताधारी विधायक व पूर्व मंत्री भी आजकल में भाजपा छोड़ने वाले हैं।

बताया जा रहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का स्तीफे वाला लेटर बाहर आने से पहले स्वामी प्रसाद की पुत्री संघमित्रा मौर्य ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात भी की थी। अपनी राजनीतिक धोबी पछाड़ के लिए चर्चित मुलायम सिंह यादव का मंत्र लेकर संघमित्रा के जाते ही स्वामी प्रसाद ने बड़ा धमाका कर दिया है। लेकिन इस कड़ी में स्वामी प्रसाद अकेले नहीं हैं बल्कि लंबी कतार लग गई है भाजपा छोड़ने वालों की।

स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद कानपुर के बिल्हौर से भाजपा विधायक भगवती सागर, बांदा के तिंदवारी से भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। बताया जा रहा कि समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। इसके अलावा खबर यह भी सामने आ रही कि दारा सिंह चौहान और पूर्वांचल के कद्दावर तथा ताकतवर एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह भी आज शाम तक सपा का दामन थाम सकते हैं। 

कौन हैं स्वामी प्रसाद मौर्य?

स्वामी प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार होकर हर किसी को चौंका दिया है। आपको बताते हैं कि आखिर स्वामी प्रसाद मौर्य कौन हैं? प्रतापगढ़ में जन्मे स्वामी प्रसाद ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। वो पहली बार 2009 में विधायक बने थे। 2009 में पहली बार पडरौना से उन्हें जीत हासिल हुई थी। माना जाता है कि स्वामी प्रसाद पिछड़े समाज पर अच्छी पकड़ रखते हैं। वो बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2012 में भी इन्होंने पडरौना विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था।

वर्ष 2009 में पडरौना विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में उन्होंने RPN सिंह की मां को हराया था। 8 अगस्त 2016 को बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके बाद 2017 में बीजेपी के टिकट पर तीसरी बार चुनाव जीता। वो फिलहाल यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।

BJP विधायक रोशनलाल का भी इस्तीफा

बीजेपी विधायक रोशनलाल वर्मा ने भी भाजपा से अपना इस्तीफा दे दिया है। विधायक रोशनलाल ने कहा कि 'मैंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है और सपा में शामिल होने जा रहा हूं। पांच साल से जनता की सुनवाई नहीं हो रही थी।'

Tags:    

Similar News