UP Election 2022: योगी, अखिलेश और प्रियंका के बाद क्या अब मायावती भी बनेंगी मुख्यमंत्री पद का चेहरा?

UP Election 2022: बहरहाल यह बात तो मोस्टली प्रदेश की सभी पार्टियां कह रहीं कि एक बार फिर उनकी सरकार। लेकिन सवाल फिर वही कि क्या मायावती इस चुनाव, मैदान में उतरेंगी...

Update: 2022-01-21 08:16 GMT

योगी अखिलेश प्रियंका के बाद क्या मायावती भी लड़ेंगी चुनाव 

(File Photo)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, यह और भी दिलचस्प होता जा रहा है। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद अखिलेश यादव ने भी मैनपुरी की करहल सीट से विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी कर ली है। इस बीच दिल्ली से खबर आई की प्रियंका गांधी यूपी में सीएम पद का चेहरा हो सकती हैं। 

इस बीच बहुजन समाज पार्टी की मुखिया की तरफ उनके चाहने वालों और समर्थकों की निगाहें लगी हुईं हैं। तमाम मीडिया के लोग और चुनावी विश्लेषक भी इसी इंतजार में हैं कि क्या बहन मायावती (Mayawati) चुनाव लड़ने की घोषणा करेंगी। वो भी तब जब उनकी विरोधी पार्टियों के मुख्य चेहरे चुनावी रण में उतर रहे हैं। ऐसे में यह सवाल और लाजिमी हो चलता है जब मायावती बहुजन समाज का एक बड़ा चेहरा हैं। 

आज शुक्रवार बहुजन समाज पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट के हवाले से कहा गया है कि एक बार फिर बीएसपी। साथ ही इस ट्वीट को मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा और मायावती के भतीजे आकाश आनंद को टैग भी किया गया है। बहरहाल यह बात तो मोस्टली प्रदेश की सभी पार्टियां कह रहीं कि एक बार फिर उनकी सरकार। लेकिन सवाल फिर वही कि क्या मायावती इस चुनाव, मैदान में उतरेंगी।

चार बार बनीं हैं यूपी की सीएम

परिवार का साथ छोड़ राजनीति में दलितों की आवाज बनी मायावती को जनता का साथ मिला। वह एक या दो नहीं बल्कि चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं। मायावती सबसे पहले 1995 में यूपी की सीएम बनी। उसके बाद 1997 में एक बार फिर मायावती के हाथ में यूपी की सत्ता आई। साल 2002 में प्रदेश की मुखिया बनी मायावती ने लखनऊ को बदल डाला, जिसके बाद साल 2007 में जनता ने एक बार फिर मायावती को मुख्यमंत्री के तौर पर चुना।

Tags:    

Similar News