Akhilesh Yadav Press conference : अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, सपा अध्यक्ष बोले चौधरी चरण की सिंह की विरासत को बढ़ाएंगे आगे

Akhilesh Yadav Press conference : अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने का भी है जो किसानों संपन्न बनाना चाहते ....

Update: 2022-01-28 11:19 GMT

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Akhilesh Yadav Press conference : समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी (Akhilesh Yadav And Jayant Choudhary) की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मैं कई घंटे हेलिकॉप्टर में बैठा रहा। रिफिल करवाना पड़ा। देरी का कारण मुझे नहीं बताया गया। आज जयंत चौधरी और हम लोग विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। यह चुनाव चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने का भी है जो किसानों संपन्न बनाना चाहते थे।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि तीन कानून बिना किसानों (Farm Laws) के रायशुमारी के लाए गए। किसानों ने एक होकर सरकार को कानून वापस लेने पर मजबूर कर दिया। तीन कानून को वोट के लिए वापस लिए हैं। किसानों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि कोई भी ऐसा कानून यूपी में लागू नहीं हो पाएंगे। बिजली 300 यूनिट मुफ्त होगी और एमएसपी की खरीद के लिए सरकारी इंतजाम करने होंगे, वो हम करेंगे। 

'हम दोनों किसानोें के बेटे आखिरी हद तक लड़ेंगे'

अखिलेश यादव (AKhilesh Yadav Press Conference) ने कहा कि भाजपा अपना संकल्प पत्र पढ़े कि उसने अपने वादे को पूरा किया क्या? इस बार ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। रालोद और सपा मिलकर भाजपा को हराने जा रही है। हम दोनों किसानों के बेटे हैं। किसानों के हक के लिए आखिरी हद तक लड़ेंगे।

'बाबा मुख्य़मंत्री का हो गया पलायन'

सपा मुखिया ने कहा कि वह गंगा जमुनी तहजीब को आगे बढाने का काम कर रहे हैं। सपा और रालोद मिलकर किसानों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। भाजपा अभी पुराने मुद्दे को ही उठा रही है। अखिलेश यादव ने कैराना में पलायन से जुड़े भाजपा के आरोपों पर कहा कि भाजपा का इस बार राजनीतिक पलायन होगा। बाबा सीएम का पलायन हो गया है। भाजपा ने उन्हें घर भेज दिया है।

'कोरोना फैलाने का काम कर रहे भाजपा के लोग'

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पर्चा भी बांट रहे हैं तो कोरोना फैलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर चुनाव आयोग को रोक लगानी चाहिए। बता दें कि अखिलेश का यह बयान तब आया है जब गृहमंत्री अमित शाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह थूक लगाकर पर्चे बांटते हुए नजर आ रहे हैं।

 '15 दिनों में होगा गन्ने का भुगतान'

उन्होंने कहा कि घरेलू बिजली और आम लोगों के लिए 300 यूनिट फ्री में दिया जाएगा। भाजपा ने हमारी घोषणा के बाद आधा दाम की बात कर दी। साढ़े चार साल में क्यों नहीं किया? गन्ने का दिन में भुगतान होगा और दिन से ज्यादा किसानों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Tags:    

Similar News