UP Election 2022: अखिलेश यादव ने करहल से दाखिल किया नामांकन, BJP के सवालों का मिला जवाब

UP Election 2022: अखिलेश यादव के साथ में करहल से मौजूदा विधायक सोबरन सिंह यादव व मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव मौजूद हैं। अखिलेश ने नामांकन के लिए निकलने के समय एक ट्वीट भी किया था...

Update: 2022-01-31 08:20 GMT

अखिलेश यादव हुए हमलावर, बोले- CM योगी ने खरीद लिया है 11 मार्च का टिकट, मायावती पर लगाए ये आरोप

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज 31 जनवरी को मैनपुरी जनपद की करहल विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। सोमवार की सुबह नामांकन दाखिल करने के लिए अखिलेश सैफइ से निकले। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

अखिलेश यादव करहल कस्बा होते हुए मैनपुरी पहुंचे हैं। कलक्ट्रेट तक पहुंचने के दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ उनका स्वागत कर रही है। अखिलेश यादव के साथ में करहल से मौजूदा विधायक सोबरन सिंह यादव व मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव मौजूद हैं। अखिलेश ने नामांकन के लिए निकलने के समय एक ट्वीट भी किया था।

अखिलेश यादव के साथ इनके भी नामांकन

किशनी विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी बृजेश कठेरिया और भोगांव विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आलोक शाक्य साइकिल से सपा कार्यालय पहुंचे। दोनों अखिलेश यादव के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नामांकन दाखिल कराने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव भी पहुंचे हैं। उनके साथ विधान परिषद सदस्य अरविंद यादव भी मौजूद हैं। मैनपुरी सदर सीट से सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव शुक्रवार को ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

भाजपा का प्रत्याशी अभी नहीं आया सामने

नामांकन में अब केवल दो दिन का ही समय शेष है। इसके बाद भी भाजपा ने अब तक यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से ही चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में भाजपा यहां कोई मजबूत प्रत्याशी लाने का प्रयास कर रही है। सूत्रों के अनुसार अब तक भाजपा को सफलता हाथ नहीं लगी है। अगर 31 जनवरी तक कोई प्रत्याशी नहीं मिलता है तो पूर्व में चर्चा में रहे एक क्षेत्रीय नेता पर ही भाजपा अपना दांव खेलेगी।

BJP के सवालों पर जवाब 

नामांकन करने पहुँचे अखिलेश को भाजपा की तरफ से घेरने की कोशिश की गई। कहा गया कि अखिलेश ने अपने लिए सुरक्षित सीट चुनी है। इसके जवाब में सपा प्रवक्ता सुधीर भदौरिया ने जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश के लिए यूपी में कई सीटें सुरक्षित हैं। वह जहां से चाहते चुनाव लड़ सकते थे। लेकिन करहल सीट मुलायम सिंह यादव की प्रिय विधानसभाओं में से एक है। इसलिए यहां की जनता के प्यार के लिए अखिलेश करहल से चुनाव लड़ रहे हैं।

Tags:    

Similar News