UP Election 2022: 'अमेरिकी स्टैंडर्ड जैसी होंगी यूपी की सड़कें' पत्रकार ने बताया नितिन गडकरी के मुस्कुराने का राज

सड़क को जीभ लगा के चाटेंगे क्या लोग? जब घर घर बेरोजगारी पसरी हुई है। भीख में 5 किलो अनाज देकर 5 साल की सरकार बनानी है। ना नौकरी, ना कारोबार, महंगा GST, महँगा अनाज, सब्जी...

Update: 2021-12-21 12:29 GMT

(अमेरिकी स्टैंडर्ड जैसी होंगी यूपी की सड़कें)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में चुनाव की घड़ी नजदीक है। सत्ता से लेकर विपक्ष तक तमाम लोक लुभावने वादे जनता के लिए पेश कर रही। इस सबमें भाजपा चार कदम आगे खड़ी है। अब गडकरी ने प्रदेश की जनता से नया वादा किया है। उन्होने कहा कि, 'मैं आपको वचन देता हूं, एक बार फिर Yogi जी पर भरोसा जताइए UP की सड़कें यूरोपियन स्टैंडर्ड ही नहीं बल्कि अमेरिका जैसी होंगी।'

गडकरी के इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए प्रज्ञा मिश्रा ने लिखा है, 'गड्ढे भरने की अपार सफलता के बाद अब अगले 5 साल में यूपी की सड़कें अमेरिकन स्टैंडर्ड की बनेंगी..ये कहते हुए गडकरी जी थोड़ा-थोड़ा मस्कुरा भी रहे थे..उनको भी लगने लगा था मजाक अब ज्यादा हो रहा है।'

दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री जौनपुर के मछलीशहर में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां नितिन गडकरी ने लोगों से आने वाले विधान सभा चुनाव 2022 में भाजपा की दोबारा सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि पांच साल के अंदर उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका जैसी होंगी।

नितिन गडकरी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया में लोगों ने जमकर तफरीह ली है। नितीश अंबरीश वर्मा नाम के यूजर ने लिखा है, 'इनको एक बार दादरी टोल प्लाजा से लेकर सिकन्द्राबाद से होते हुए बुलंदशहर तक ले आओ गाड़ी से तब पता लग जायेगा टोल की वसुली जो चल रही है और सड़क गड्ढे वाली है।'

लक्ष्मण यादव नाम के यूजर ने लिखा है, मा. गडकरी जी अमेरिका कि छोड़िए भारत के सड़क का विकास इतना पागल हो गया है कि रो रहा है। योगी जी का विकास हैं। पंकज गौर नाम के यूजर ने लिखा कि, 'सड़क को जीभ लगा के चाटेंगे क्या लोग? जब घर घर बेरोजगारी पसरी हुई है। भीख में 5 किलो अनाज देकर 5 साल की सरकार बनानी है। ना नौकरी, ना कारोबार, महंगा GST, महँगा अनाज, सब्जी, अर्थव्यवस्था बर्बाद, तनख्वाह आधी खरीद कर खाएंगे। मगर इसपर बोलने में भाजपा वालों के मुँह में दही जम जाती है।'

Tags:    

Similar News