Arvind Rajbhar UP Eelection 2022 : 'हमें आ रहे धमकी भरे फोन कॉल, वकील के भेष में आए थे भाजपा के सरकारी गुंडे'

Arvind Rajbhar UP Eelection 2022 : सुभासपा अध्यक्ष के बेटे अरविंद राजभर ने बताया कि उन्हें धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं...

Update: 2022-02-16 09:43 GMT

(सुभासपा प्रत्याशी व ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर)

Arvind Rajbhar UP Eelection 2022 : सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के बेटे अरविंद राजभर (Arvind Rajbhar) शिवपुर सीट से पार्टी के प्रत्याशी हैं। बुधवार को अपर पुलिस आयुक्त से मिलने पहुंचे अरविंद राजभर ने कहा कि कल की घटना से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। मैं पूर्व कैबिनेट मंत्री का बेटा हूं और खुद प्रत्याशी हूं। ऐसे में हमारे ऊपर जानलेवा हमला होने को था।

अरविंद राजभर (Arvind Rajbhar) ने कहा कि हमें धमकी भरे फोन आ रहे हैं और हमने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की है। साथ ही गुहार लगाई है कि हमारी सुरक्षा का ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि वकील के भेष में कुछ लोग यहां पर थे जिन्होंने घटना को अंजाम दिया। हालांकि अधिवक्ता समाज के लोग हमारे साथ हैं। राजभर ने आरोप लगाया कि वकील के भेष में कल सरकारी गुंडे आए थे जो भारतीय जनता पार्टी के थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ऐसे गुंडों को पहचान नहीं पाया है। ये गुंडे बहुत बड़ी घटना को अंजाम देने वाले लोग थे। पूर्व में आप लोगों ने सुना है कि कचहरी परिसर में ही बड़े-बड़े लोगों को गोली भी मार दी गई है। जो मेरे साथ घटना हुई है उसकी की तरफ इशारा किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सरकार बनाने जा रही है। इससे भाजपा घबराई हुई है और इसलिए गुंडे भेज रही। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के कमिश्नरेट को भी, बिना हमारे सूचना दिए ही पुलिस ने यहां पर मुकदमा दर्ज किया है। ऐसे लोगों को चिन्हित करने का काम पुलिस प्रशासन कर रही है और आज मैं भी यहां पर एक प्रार्थना पत्र दूंगा। 

उन्होंने कहा कि यहां पर जो लोग कल नामांकन के दौरान थे, किसी के खिलाफ 20 तो किसी के खिलाफ 25 मुकदमे दर्ज हैं और 10 हजार के इनामी लोग भी यहां पर मौजूद रहे। आचार संहित का उल्लंघन किया गया है और यहां पर पक्षपात करने का काम किया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News