Bareli UP Election 2022 : बरेली की इस आरक्षित सीट पर जिस पार्टी का उम्मीदवार जीतता है चुनाव, प्रदेश में बनती है उसकी सरकार

Bareli UP Election 2022 : भाजपा के टिकट पर श्माम बिहारी लाल फिर सियासी मैदान में हैं, वहीं समाजवादी पार्टी ने विजय पाल को अपना उम्मीदवार बनाया है...

Update: 2022-02-03 08:20 GMT

आज शाम थम जाएगा पांचवें चरण के प्रचार का शोर

Bareli UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव  (UP Election 2022) के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा सीट (Faridpur Seat) कई मायनों में अहम मानी जाती है। यह सीट करीब 48 साल से अनुसूचित जाति (Scheduled Caste) के लिए आरक्षित है। आरक्षित होने के बावजूद इस सीट पर सपा और भाजपा (BJP) का कब्जा रहा। इस सीट पर एक बार ही बसपा (BSP) चुनाव जीत पायी है।

खास बात यह है कि इस सीट (Faridpur Seat) से पिछले तीन चुनावों में जो पार्टी जीती उसकी चमक लखनऊ तक दिखाई दी। वही पार्टी सत्ता में आयी है। फरीदुपर सीट (Faridpur Seat) के मतदाता अब इंतजार कर रहे हैं कि इस सीट को लेकर यह तिलिस्म बरकरार रहेगा। इस सीट के बारे में कहा जाता है कि जिस पार्टी के प्रत्याशी को यहां से जीत मिली प्रदेश (Uttar Pradesh) में उसी की सरकार बनती है, 2007 में विधानसभा चुनाव में जिसा पार्टी के विधायक को यहां जीत मिली उसी की प्रदेश में सरकार बनी।

हालांकि इस फरीदपुर सीट पर साल 2002 में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के उम्मीदवार डॉ. सियाराम सागर ने चुनाव जीता था लेकिन 2002 के बाद विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में बहुजन समाज पार्टी की कुछ दिनों तक ही सरकार रही थी और उसके बाद समाजवादी पार्टी की सरकार बन गई थी और मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बन गए थे। 

इसके बाद साल 2007 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बसपा के प्रत्याशी विजय पाल सिंह को जीत मिली और वह विधायक बने। 2007 मायावती की सरकार बन गई। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार प्रो. श्याम बिहारी लाल विधायक बने तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने।

अब 2022 में फिर विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा के टिकट पर श्माम बिहारी लाल फिर सियासी मैदान में हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने विजय पाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस से सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक डॉ. सियाराम के बेटे विशाल सागर भी मैदान में हैं। बसपा से शालिनी सिंह को टिकट दिया गया है।

Tags:    

Similar News