UP Election 2022: भाजपा ने जिस सीट पर पति को बनाया है प्रत्याशी, वहीं तैनात हैं IG पत्नी, सपा नेता ने लगाया गंभीर आरोप

सरोजिनी नगर विधानसभा सीट पहले स्वाति सिंह और दयाशंकर सिंह के झगड़े के चलते विवादित हुई और अब यहां नया प्रत्याशी उतरने के बाद फिर विवाद उठ रहा है...

Update: 2022-02-06 05:09 GMT

(पति जहां बनाए गये प्रत्याशी पत्नी है वहां की आईजी) 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट लगातार विवादों में बनी हुई है। पहले यह स्वाति सिंह और दयाशंकर सिंह के झगड़े के चलते विवादित हुई और अब यहां नया प्रत्याशी उतरने के बाद फिर विवाद उठ रहा है। दरअसल भाजपा ने यहां से ईडी के डायरेक्टर राजेश्वर सिंह (Rajeshwar Singh) को अपना प्रत्याशी बनाया है।

राजेश्वर सिंह की पत्नी लक्ष्मी सिंह (IG Laxmi Singh) लखनऊ में आईजी के पद पर तैनात हैं। और सरोजिनी नगर विधानसभा सीट (Sarojini Nagar Assembly Seat) जिस ग्रामीण इलाके में आती है उसमें लक्ष्मी सिंह का खासा प्रेशर बताया जा रहा है। बताया यह भी जा रहा कि चुनाव आयोग ने लक्ष्मी सिंह को क्षेत्र से हटाने की फ़ाइल भी सरकार के पास भेजी थी लेकिन योगी सरकार ने वो फ़ाइल लंबित करवा दी है।

इस मसले को लेकर सपा नेता आईपी सिंह ने लगातार तीन ट्वीट कर उठाया है। उन्होंने लिखा है, 'ठाकुरवाद की हद हो गई है लखनऊ के सरोजनी नगर से ED के अफसर योगी के करीबी राजेश्वर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं और उनकी पत्नी लक्ष्मी सिंह लखनऊ जोन की IG है। ग्रामीण क्षेत्रों में सरोजनी नगर आता है जिसपर सीधा नियंत्रण IG का है। चुनाव आयोग @ECISVEEP ने अभी तक लक्ष्मी सिंह को नही हटाया।

दूसरे ट्वीट में आईपी सिंह ने लिखा कि, आईजी लक्ष्मी सिंह का बीकेटी, इटौंजा, माल मलिहाबाद, क्षेत्र को प्रभावित कर रहीं हैं।'

आईपी सिंह का तीसरा ट्वीट, 'जानकारी मिली है कि चुनाव आयोग @ECISVEEP ने ACS गृह विभाग अवनीश अवस्थी,नवनीत सहगल और IG लक्ष्मी सिंह को हटाने के लिए शासन को भेजा और शासन ने लटकाने के लिए फाइल न्याय विभाग भेजकर लंबित करा दिया। बेहतर होगा PM @narendramodi चुनाव आयोग जैसे संस्थान को समाप्त कर दें।'

Tags:    

Similar News