Breaking News : गणेश गोदियाल ने उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, हार की ली जिम्मेदारी
Breaking News : विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद गणेश गोदियाल ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से त्याग पत्र दे दिया है....
(गणेश गोदियाल ने उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा)
Breaking News : उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Uttarakhand Congress) की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल (Ganesh Godiyal) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया एकाउंट से पोस्ट कर सार्वजनिक की है।
बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान द्वारा हालिया पांचों राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी पराजय के बाद इन सभी प्रदेशों के अध्यक्षों से संगठन में फेरबदल करने के लिए इस्तीफा मांगा था। जिसके आलोक में कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी अपने पद से इस्तीफा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दिया है।
इस्तीफे की जानकारी गोदियाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए बताया कि प्रदेश में हुये विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज मैंने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है। मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था। लेकिन हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था। आज दिल्ली पंहुच कर पता चला कि जैसे ही यह अवगत हुआ कि जिन पांच राज्यों के चुनाव में पार्टी को आशातीत सफलता नहीं मिली है, वहां के सभी जिम्मेदार लोग अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं तो मैंने भी अपना इस्तीफा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दिया है। मैं पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करता रहूंगा।
इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने अपने एक ट्वीट में जानकारी दी थी कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों से कहा है कि वे पीसीसी के पुनर्गठन की सुविधा के लिए अपना इस्तीफा दें।