BSP Candidatest List : बसपा ने जारी नौ उम्मीदवारों की एक और सूची, जानिए किस सीट पर बदला उम्मीदवार

BSP Candidatest List : बसपा ने नौ उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है...

Update: 2022-02-11 10:19 GMT

मल्लिकार्जुन खड़गे को 'बलि का बकरा' बता रही हैं मायावती, कहा- बुरे दिनों मे दलितों को याद करती है कांग्रेस

BSP Candidatest List : बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के छठे और सातवें चरण के चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। बसपा (BSP) ने कुछ उम्मीदवारों बदले गए हैं। महाराजगंज की नौतनवां सीट से अमनमणि को टिकट दिया गया है। वहीं बलिया की बैरिया सीट से सुभाष यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। कुछ दिनों पहले, इस सीट पर पार्टी ने अंगद मिश्र को प्रत्याशी घोषित किया था।

बसपा द्वारा घोषित इस सूची में बलरामपुर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। तुलसीपुर सीट से बसपा ने भुवन प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सिसवां से धीरेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दिया है। सहजनवा से सुधीर सिंह को मैदान में उतारा गया है।


सुभाष यादव समाजवादी पार्टी को छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं। इसके पहले 2007 के चुनाव बसपा के टिकट पर सुभाष यादव चुनाव जीते थे। बैरिया सीट से सुभाष यादव के आने से अब यहां का चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को हो चुका है। वहीं अभी छह चरणों में मतदान होना बाकी है। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

Tags:    

Similar News