Breaking: फर्रूखाबाद से सामने आई बड़ी लापरवाही, बूथ संख्या 38 की EVM मशीन में नहीं पड़ा सपा का चुनाव निशान

फर्रूखाबाद की अमृतपुर कि किराचीन में बूथ संख्या 38 पर इवीएम मशीन में समाजवादी पार्टी का चुनाव चिंह ही नहीं है। ये अपने आप में एक बड़ी लापरवाही है। मतदाता भी परेशान हैं...

Update: 2022-02-20 06:42 GMT

(फर्रूखाबाद में जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में चल रहे मतदान में फर्रूखाबाद (Farrukhabad) से बड़ी खबर आ रही। फर्रूखाबाद की अमृतपुर कि किराचीन में बूथ संख्या 38 पर इवीएम मशीन में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का चुनाव चिंह ही नहीं है। ये अपने आप में एक बड़ी लापरवाही है। मतदाता भी परेशान हैं। लेकिन अभी तक कोई भी कार्र्वाई नहीं की गई है। 

इससे एक रात पहले फिरोजाबाद से बड़ी खबर सामने आई थी। खबर ये है कि यहां की सिरसागंज विधानसभा स्थित 'पिड़सरा' गांव में लगभग 600 से अधिक लोगों का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। आरोप है कि यह सीट सपा का गढ़ है जिसके चलते वोटों की संख्या कम करने के चलते यह षड्यंत्र किया गया है।

Full View

यहां के निवासी कमलेश कमल ने जनज्वार से संपर्क कर इस बारे में जानकारी साझा की है। जिसके चलते कमलेश ने खुद ही लोगों का एक वीडियो बनाकर जनज्वार को भेजा है। इस वीडियो में लोग अपना नाम कट जाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि 3100 वोटिंग संख्या वाले इस गांव में 600 से अधिक लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब करवा दिए गए हैं। जबकि इन सभी ने पंचायत चुनाव में वोट किया था। पंचायत चुनाव की लिस्ट में इन सभी के नाम थे जो अब विधानसभा चुंकव में गैभ हैं। आरोप यह भी लग रहे कि यह लोग समाजवादी पार्टी के समर्थक हैं और यह सीट सपा का गढ़ मानी जाती है जिसके चलते वोटों की संख्या कम करने के लिए नाम कटवा दिए गए हैं।

आपको बता दें कि एन इलेक्शन से ठीक एक रात पहले वोटर लिस्ट में नाम न होने की शिकायत अपने आप मे एक बड़ा मसला है। और उससे भी बड़ा मसला की इवीएम मशीन में सपा का चुनाव निशान न होना है। अगर पूरी की पूरी 403 विधानसभाओं में यह खेल किया गया होगा तो इस आंकड़ों और आंकड़ों से खिलवाड़ के खेल को समझना कोई मुश्किल बात नहीं है।  

Tags:    

Similar News