Goa Election 2022 : गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, इस सीट पर लड़ेंगे भाजपा छोड़ने वाले मंत्री माइकल लोबो

Goa Election 2022 : गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 9 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है...

Update: 2022-01-18 12:58 GMT

Uttarakhand Election 2022 : CEC के बैठक के बाद इन नामों की लिस्ट होगी जारी

Goa Election 2022 : गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव (Goa Election 2022) के लिए कांग्रेस (Congress) ने मंगलवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। राज्य के पूर्व मंत्री माइकल लोबो कलंगुटे से चुनाव लड़ेंगे। लोबो ने हाल ही में भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। गोवा विधानसभा की चालीस सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होना है।

इस सूची में कांग्रेस (Congress) ने 9 लोगों को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले कांग्रेस ने 17 दिसंबर को जारी पहली सूची औऱ 9 जनवरी को दूसरी सूची जारी की थी। पहली सूची में 8 उम्मीदवारों की घोषणा की थी जबकि दूसरी सूची में 7 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। 

कलंगुटे, विकास प्रभुदेसाई को पोरविरम और एंटनी एल फर्नांडिस को सेंट आंद्रे से मैदान में उतारा है। इसके अलावा सांकेलिम से धर्मेश सगलानी, मरकाइम से लवू ममलेकर, संगुएम से प्रसाद गांवकारी और कानाकोना से जनार्दन भंडारी को टिकट दिया है।


गोवा के इन विधानसभा चुनावों (Goa Election 2022) को अहम माना जा रहा है क्योंकि पहली बार आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस भी अपने उम्मीदवार यहां उतार रही है। 

इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेताओं को टिकट दिया। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक कामत को मढ़गांव विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया। वह इसी सीट से वर्तमान में विधायक भी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं में से एलेक्सियो लॉरेंको को करटोरिम सीट और सुधीर कानोलकर को मापुसा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस राज्य में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

Tags:    

Similar News