Hapur News: BJP की रैली में मच गई लूट, होर्डिंग उखाड़ ले गईं महिलाएं, बोलीं- सिलिंडर 1000 का हो गया, चूल्हा जलाएंगे

Hapur news: यूपी के हापुड़ में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा लूट मच गई। सभा में आए लोगों ने वहां पर लाखों रुपये खर्च कर बनवाए गए होर्डिंग्स को उखाड़ दिए और उसे यह कहकर घर ले जाने लगे कि इसकी लकड़ियां चूल्हे में जलाने के काम आएंगी

Update: 2021-12-29 15:44 GMT

Hapur News: BJP की रैली में मच गई लूट, होर्डिंग उखाड़ ले गईं महिलाएं, बोलीं- सिलिंडर 1000 का हो गया, चूल्हा जलाएंगे

Hapur news: यूपी के हापुड़ में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा लूट मच गई। सभा में आए लोगों ने वहां पर लाखों रुपये खर्च कर बनवाए गए होर्डिंग्स को उखाड़ दिए और उसे यह कहकर घर ले जाने लगे कि इसकी लकड़ियां चूल्हे में जलाने के काम आएंगी, क्योंकि गैस सिलेंडर की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। इस दौरान किसी ने उन्हें ऐसा करने से रोका नहीं और वे बेखौफ होकर उसको उखाड़ते रहे।

दरअसल, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली के बाद ग्राउंड में लगी होर्डिंग को उखाड़ने की होड़ मच गई। उखाड़ने वाली कुछ महिलाएं थीं, जो इन होर्डिंग की लकड़ियों से चूल्हा जलाने के लिए इन्हें ले जा रही थीं। महिलाओं ने बताया कि घर में सिलिंडर (Gas Cylinder Price) है, मगर 1000 रुपये की रिफिलिंग हो जाने से वह चूल्हा जलाने को मजबूर हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

महिलाओं ने बताया कि सिलेंडर बहुत महंगा है, लकड़ियां उनके चूल्हे में काम आएंगी। हम मजदूर आदमी हैं, किराए के मकान में रहते हैं, सिलेंडर 1000 हज़ार रुपए महंगा है, सिलेंडर भरवा नहीं सकते। इस दौरान कुछ महिलाएं होर्डिंग से लकड़ी निकालती हुई दिखाई दीं, जब उनसे हमने पूछा कि ये लकड़ी क्यों लेकर जा रही हो तो उन्होंने बताया कि सिलेंडर बहुत महंगा है। महिलाओं ने कहा कि हम सिलेंडर दोबारा भरवा नहीं सकते, कुछ यहां से सहारा हो जाएगा। यह लकड़ी घर में खाना बनाने के काम आएगी, क्योंकि उस लकड़ी से चूल्हा जलेगा।

कांग्रेस ने कसा तंज

कांग्रेस ने भी न्यूज़ चैनल का वीडियो ट्वीट करके बीजेपी पर तंज सका है। यूपी कांग्रेस ने लिखा, 'महिलाएं भाजपा की रैलियों में बोला गया झूठ घर नहीं ले जातीं, मंच की लकड़ियां ले जाती हैं ताकि चूल्हा जला सकें। भाजपा की रैली से लकड़ी ले जा रही अम्मा ने उज्ज्वला योजना और जानलेवा महंगाई की सच्चाई सामने रख दी।'

Tags:    

Similar News