हेलीकाप्टर से प्रचार करने गए 'रिंकिया के पापा मनोज तिवारी' विरोध के बाद मोटरसाइकिल से भागे

UP election 2022: वहां मौजूद भारी संख्या में पुलिस प्रशासन उन्हें कवर करने का प्रयास भी कर रहा है। उनके वायरल हुए वीडियो में मनोज तिवारी बदहवास से नजर आ रहे हैं...

Update: 2022-02-23 02:56 GMT

UP Election 2022: आज 23 फरवरी उत्तर प्रदेश में चौथे चरण की 59 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू है। इससे पहले देवरिया में प्रचार करने पहुँचे भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) उर्फ 'रिंकिया के पापा' को जनता ने सरपट दौड़ा लिया। बताया यह भी जा रहा कि मनोज तिवारी यहां पिटते-पिटते बचे हैं।

बता दें कि, भोजपुरी गायक से राजनेता बने मनोज तिवारी हेलीकाप्टर से देवरिया में एक जनसभा को संबोधित करने पहुँचे थे। लेकिन वहां लोग किसी बात को लेकर बागी हो गये। जिसके बाद भड़की जनता मनोज तिवारी को खींचने का प्रयास करने लगी। फलस्वरूप सांसद तिवारी को गाड़ी छोड़, मोटरसाइकिल से ही किसी तरह जान बचा कर भागे।

वहां मौजूद भारी संख्या में पुलिस प्रशासन उन्हें कवर करने का प्रयास भी कर रहा है। उनके वायरल हुए वीडियो में मनोज तिवारी बदहवास से नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा कि अगर वहां ठीकठाक संख्या में पुलिस बल ना होता तो मनोज तिवारी का पिटना तय था। लेकिन जनता में इतना गुस्सा क्यों था इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। 

हो यह भी सकता है कि लोग मनोज तिवारी से महज इसलिए खफा हों क्योंकि उन्होने महा राष्ट्रभक्त भारतीय जनता पार्टी का प्रचार प्रसार करने में अहम भूमिका अदा की है। अब ये तो जनता जनार्दन है। उसकी मर्जी जिसे सिर आंखों पर बिठाए और जिसको चाहें लत्ता कर दे। जनता के आगे भला आजतक किसकी चली है।

बताते चलें कि इससे पहले मनोज तिवारी को गौतमबुद्ध नगर के एक गांव में भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था। वह राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह का चुनाव प्रचार करने पहुँचे थे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी और विरोध किया था। जिसके चलते वहां से भी तिवारी को बैरंग वापस लौटना पड़ा था।

Tags:    

Similar News