Mamata Banerjee UP Election 2022 : लखनऊ पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सपा के समर्थन में प्रचार में उतरीं

Mamata Banerjee UP Election 2022 : ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करेंगी, इसके लिए वह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गई हैं....

Update: 2022-02-07 14:11 GMT

यूपी चुनाव में ममता बनर्जी की एंट्री 

Mamata Banerjee UP Election 2022 : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का समर्थन करने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) उन्हें लेने पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक कुछ ही देर में ही मुख्यमंत्री बनर्जी हजरतगंज के लिवाना सुइट्स होटल में पहुंचेंगी। होटल पर ममता बनर्जी की सिक्योरिटी मौजूद है। हजरतगंज एडीसीपी राघवेंद्र मिश्रा भारी पुलिस फोर्स के साथ होटल पहुंचे। सुरक्षा के तहत बड़ी संख्या में महिला फोर्स भी मौजूद है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव भी ममता बनर्जी के समर्थन के लिए बंगाल पहुंचे थे। अखिलेश यादव के साथ देश के कई विपक्षी दलों के नेता भी बंगाल पहुंचे थे। अब ममता बनर्जी अखिलेश यादव का समर्थन करने के लिए उत्तर प्रदेश पहुंची हैं।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। जबकि अंतिम चरण के लिए 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

Tags:    

Similar News