निरहुआ रिक्शेवाले ने BJP के प्रचार में गाया नया गाना, लोग बोले- हीरो हो बने रहो, भाजपा के गुलाम न बनों

निरहुआ इस गाने का वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। यूजर्स उनको कमेंट्स कर काफे ताने मारे रहे हैं और साथ ही उनकी जमकर उनकी टांग खींच रहे हैं...

Update: 2022-03-07 05:05 GMT

(निरहुआ रिक्शेवाले को यूजर्स ने किया ट्रोल)

UP Election 2022: भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ 'निरहुआ' रिक्शावाला ने अपने अभिनय व गायकी के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। निरहुआ ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है जो देश ही नहीं विदेश में भी होनी बताई जाती है। इसके अलावा निरहुआ के गाने भी लोगों को खूब भाते हैं।

निरहुआ (Nirahua) अपने फैंस के साथ भी खासा समय बिताना पसंद करते हैं। हाल में निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में निरहुआ 'भगवा लहराने वाले' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके लिए सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी क्लास लगा दी है।

लोग इस तरह कस रहे निरहुआ पर तंज

इस वीडियो में निरहुआ खुद भी भगवा रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। उनके चारों तरफ भगवा रंग उड़ता नजर आ रहा है। जहां निरहुआ की ये वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है, तो दूसरी तरह उनका ये अंदाज और गाना कुछ लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा।

निरहुआ इस गाने का वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। यूजर्स उनको कमेंट्स कर काफे ताने मारे रहे हैं और साथ ही उनकी जमकर उनकी टांग खींच रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि 'वो हीरो हैं तो हीरो ही बने रहें, किसी पार्टी के गुलाम न बनें।'

दूसरा यूजर कमेंट में कहा रहा है कि 'हिंदुस्तान के बहुत अच्छे हीरो हो तो वही रहो, बीजेपी के गुलाम न बनो।' इतना ही नहीं कुछ यूजर्स उनको धर्म का भी पाठ पढ़ा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाने के बाद कुछ समय पहले ही बीजेपी का दामन थामा है।

हाल में अपने इंटरव्यू के दौरान भी निरहुआ ने चुनावों को लेकर ये दावा किया है कि 'चुनाव में बसपा तो भाजपा के साथ ही है।' उत्तर प्रदेश में आज आखिरी चरण का मतदान चल रहा है। 10 मार्च को चुनाव के परिणाम आने हैं।  

Tags:    

Similar News