Punjab Election 2022 : सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस में शामिल, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

Punjab Election 2022 : मालविका ने औपचारिक रूप से कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही कयास लगने शुरु हो गए हैं कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ सकती हैं....

Update: 2022-01-10 12:28 GMT

Punjab Election 2022 : बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) की बहन मालविका सूद सच्चर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। मोगा में सोनू सूद के आवास पर पंजाब कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने मालविका से मुलाकात की। इसके बाद मालविका ने औपचारिक रूप से कांग्रेस (Congress) का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही कयास लगने शुरु हो गए हैं कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में मोगा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। 

कौन हैं मालविका सूद

मालविका तीन भाई बहनों में सबसे छोटी हैं। मालविका मोगा शहर में काफी समय से सामाजिक कार्यों में जुटी हैं। सोनू सूद की सबसे बड़ी बहन मोनिका शर्मा फार्मास्युटिकल सेक्टर से जुड़ी हुई हैं और अमेरिका में रहती हैं। मालविका के पिता और मां अब इस दुनिया में नहीं हैं।

कोविड के दौरान की गरीब छात्रों की मदद

38 वर्षीय कंप्यूटर इंजीनियर मालविका मोगा में कोचिंग सेंटर चलाती हैं और जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त में अंग्रेजी पढ़ाती हैं। उनकी शादी गौतम सच्चर से हुई है। कोविड लॉकडाउन के दौरान मालविका ने गरीब छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन क्लासेज चलायी थीं।

मोगा शहरी विस सीट पर बन सकती हैं उम्मीदवार

माना जा रहा है कि मालविका सूद को कांग्रेस मोगा शहरी विधानसभा सीट से उमीदवार बना सकती है। अगर ऐसा होता हैतो कांग्रेस को न सिर्फ मोगा शहरी सीट पर फायदा मिलेगा बल्कि धर्मकोट, निहालसिंह वाला सीटों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। क्योंकि मालविका सूद सामाजिक सेवाओं में सक्रिय रहती हैं।

मालविका ने कहा ही में मोगा में एक हजार छात्रों को साइकिल बांटी थी। इस दौरान उनके साथ उनके भाई सोनू सूद भी मौके पर मौजूद थे। सोनू सूद को पंजाब के स्टेट आईकॉन के पद से हटा दिया गया था। हालांकि सोनू सूद ने कहा था कि उन्होंने अपनी इच्छा से वो पद छोड़ा है क्योंकि परिवार का एक सदस्य आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहा है। 

Tags:    

Similar News