RPN Singh Join BJP :आरपीएन सिंह आखिरकार भाजपा में शामिल, कांग्रेस ने बताया कायर

RPN Singh Join BJP : कांग्रेस ने एक दिन पहले ही आरपीएन सिंह को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया था लेकिन आज पाला बदलते ही कांग्रेस ने उन्हें डरपोक करार दिया है....

Update: 2022-01-25 09:38 GMT

(आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल।)

RPN Singh Join BJP : पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह आखिरकार भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। आरपीएन सिंह (RPN Singh) ने आज मंगलवार को ही कांग्रेस (Congress) से इस्तीफा दिया और आज ही भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही सभी अटकलों को विराम लग गया है। भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा, यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है। मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी औऱ गृहमंत्री अमित शाह जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान देने के लिए तत्पर हूं। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। 

इससे पहले अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपते हुए आरपीएन सिंह ने लिखा था, आज जब हम अपने महान गणतंत्र दिवस को मना रहे हैं, मैंने राजनीतिक यात्रा के नये अध्याय की शुरुआत की है। जय हिंद।

कांग्रेस ने एक दिन पहले ही उन्हें स्टार प्रचारको की सूची में शामिल किया था लेकिन आज पाला बदलते ही कांग्रेस ने उन्हें डरपोक करार दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने उन्हें कायर बताया है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, जो लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ रही है, उसके लिए बहादुरी की जरूरत है। ये विचारधारा का युद्ध है। कोई कायर ही ऐसा कर सकता है कि वो पूरी तरह विपरीत विचारधारा से जुड़ जाए। 

वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें तो सपा का कार्यकर्ता भी हरा देगा। बता दें कि संभावना जताई जा रही है कि आरपीएन सिंह को भाजपा पडरौना सीट से चुनाव लड़ा सकती है। हालांकि स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट अभी तय नहीं हुई है। मौर्य के पडरौना से लड़ने का आखिरी फैसला अखिलेश यादव लेंगे। 

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी उनके भाजपा में शामिल होनेप र कहा कि जिन्होंने सालों से एक चुनाव भी नहीं जीता, वो भाजपा में जा रहे हैं।

 

Tags:    

Similar News