RPN Singh Join BJP : भाजपा में शामिल होने जा रहे आरपीएन सिंह, Twitter पर बदला अपना परिचय

RPN Singh Join BJP : कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं..

Update: 2022-01-25 07:27 GMT

(आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल। फाइल फोटो)

RPN Singh Join BJP : कांग्रेस पार्टी को उत्तर प्रदेश में एक और बड़ा झटका लग सकता है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कोर टीम का हिस्सा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह (RPN Singh) कांग्रेस को इस्तीफा देने के बाद अब जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आरपीएन सिंह के कांग्रेस (Congress) छोड़ने के साथ ही अटकलें लग रही थीं कि लेकिन सूत्रों के मुताबिक आज वह भाजपा (BJP) का दामन थाम सकते हैं।

आरपीएन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को इस्तीफा भेजा है। अपना इस्तीफा ट्विटर पर पोस्ट करते हुए आरपीएन सिंह ने लिखा- आज जब पूरा राष्ट्र गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनीतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं।

उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा, मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तुरंत इस्तीफा देता हूं। देश, लोग और पार्टी की सेवा करने का मौका देने के लिए शुक्रिया। 

इससे पहले आरपीएन सिंह ने अपने ट्विटर बायो से कांग्रेस का नाम हटा दिया था। अब उनका ट्विटर बायो 'My Motto India, First, Always' है। आरपीएन सिंह झारखंड कांग्रेस प्रभारी थे। वह 1996 से 2009 के बीच उत्तर प्रदेश के पडरौना निर्वाचन क्षेत्र से विधायक भी रहे हैं। इसके अलावा एक बार लोकसभा सांसद भी रहे हैं।

कुशीनगर के सांसद रहे आरपीएन सिंह पडरौना राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। वह 2009 के लोकसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य को भी हरा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक आरपीएन सिंह के साथ ही पडरौना से घोषित उम्मीदवार मनीष जायसवाल, कुशीनगर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार संह भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो ससकते हैं। जिले की तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा की तरफ से ये सभी उम्मीदवार बनेंगे। आरपीएन सिंह इस बार खुद विधानसभा चुनाव में नहीं उतरेंगे और भविष्य में भाजपा की तरफ से उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है।

Tags:    

Similar News