Samajwadi Party Star Campaigners List : समाजवादी पार्टी ने शिवपाल यादव को बनाया स्टार प्रचारक, इन 30 दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा

Samajwadi Party Star Campaigners List : उत्तर प्रदेश में इस बार शिवपाल यादव अपने भतीजे अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, 2017 के चुनाव में शिवपाल ने अलग होकर अपनी नई पार्टी बना ली थी....

Update: 2022-02-21 07:13 GMT

Shivpal Yadav News : भाजपा की में शामिल होने की अटकलों के बीच शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी प्रसपा के लिए लिया ये फैसला

Samajwadi Party Star Campaigners List : समाजवादी पार्टी ने तीस स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। शिवपाल यादव के अलावा लिस्ट में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav), अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी ने इन स्टार प्रचारकों को बाकी के बचे चार चरणों के चुनाव के लिए मैदान में उतारा है। 

समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची (Samajwadi Party Star Campaigners List) में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, किरन मय नंदा, प्रो. रामगोपाल यादव और डिंपल यादव के भी नाम शामिल हैं। बाकि बचे चार चरणों में डिंपल यादव भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। स्वामी प्रसाद मौर्या भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल सात चरणों में विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) हो रहे हैं। अबतक दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुके हैं। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को सामने आएंगे।

उत्तर प्रदेश में इस बार शिवपाल यादव अपने भतीजे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 2017 के चुनाव में शिवपाल ने अलग होकर अपनी नई पार्टी बना ली थी। उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने का दावा करते हुए शिवपाल ने कहा कि हमारा परिवार एकजुट हो गया है, नेताजी ने मुझे अपने बगल में बैठा लिया है। अखिलेश के नेतृत्व में बना गठबंधन तीन सौ से ज्यादा सीटें हासिल करने जा रहा है और प्रचंड बहुमत के साथ अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। 

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि इस बार उनका मुकाबला बगल की करहल सीट से लड़ रहे अखिलेश यादव के साथ है। उन्होंने दावा किा समाजवादी पार्टी जसवंतनगर और करहल दोनों ही विधानसभा सीटें एक लाख से ज्यादा के अंतर से जीतने जा रही हैं। दोनों में यह मुकाबला चल रहा है कि कौन ज्यादा मतों से चुनाव जीतता है। शिवपाल यादव ने कहा कि उन्होंने इस बार करहल के मतदाताओं से अपील की है कि वो अखिलेश को ज्यादा से ज्यादा मतों से विजयी बनाएं। 

समाजवादी पार्टी ने सहयोगी दलों को 57 सीटें दी हैं जबकि 345 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। सर्वाधिक 33 सीटें राष्ट्रीय लोकदल को दी गईं हैं। दूसरा नंबर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का है जिसके हिस्से में 17 सीटें आईं हैं। कृष्णा पटेल वाली अपना दल कमेरावादी को छह सीटें मिली हैं। एक सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस के खाते में गई है।  

समाजवादी पार्टी ने 47 विधायकों में से 11 के टिकट काटे हैं। यानि 36 विधायकों पर फिर से भरोसा जताया गया है।  

Tags:    

Similar News