UP Election 2022: तमाम अटकलों के बीच शिवपाल ने दी अपर्णा को नसीहत, सपा में रहकर पार्टी के लिए करें काम

UP Election 2022: शिवपाल सिंह यादव ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह अपने प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के सिंबल पर ही उतारेंगे। उनके प्रत्याशियों का कोई अलग सिंबल नहीं होगा...

Update: 2022-01-17 14:11 GMT

(शिवपाल ने दी अपर्णा को सपा में रहने की नसीहत)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले समाजवादी परिवार की छोटी बहु अपर्णा यादव (Aparna Yadav) को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। कहा जा रहा है कि अपर्णा भाजपा का दामन थाम सकती हैं। बीते तीन दिनों से यह चर्चा बनी हुई है। इस बीच अभी ताजा इनपुट यह है कि शिवपाल यादव ने अपर्णा को कुछ नसीहत दी है।

सामाजिक कार्यकर्ता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि अपर्णा को अभी सपा में ही रहना चाहिए। उन्हें पार्टी के लिए काम करना चाहिए फिर टिकट की उम्मीद करनी चाहिए।

बीते कई दिनों से अपर्णा के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वह 2017 में सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। जिसके बाद से समय-समय पर उनके भाजपा में जाने की बातें कही जा रही हैं पर कई बार वह खुद भी खंडन कर चुकी हैं। इस पर शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें सपा में ही रहने और पार्टी में काम करने की नसीहत दी है।

सपा के सिंबल पर उतरेंगे प्रत्याशी

इस बीच शिवपाल सिंह यादव ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह अपने प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के सिंबल पर ही उतारेंगे। उनके प्रत्याशियों का कोई अलग सिंबल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।

शिवपाल ने पहले ही कह दिया है कि अखिलेश को हमने अपनी सूची दे दी है। यह भी कहा है कि अपने स्तर पर सर्वे करा लें। जितने जिताऊ उम्मीदवार हैं, उन्हें चुनाव में उतारा जाए। वे हमारी सूची पर काम कर रहे हैं। पूरी तरह से इत्मीनान हो जाएगा तो हम दोनों बैठक कर तय कर लेंगे। इसमें कहीं कोई संशय वाली बात नहीं है।

Tags:    

Similar News