Swami Prasad Maurya UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी ने बदली स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट, अभिषेक मिश्रा को इस सीट पर सियासी मैदान में उतारा

Swami Prasad Maurya UP Election 2022 : स्वामी प्रसाद मौर्य को अब फाजिल नगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, इससे पहले उन्हें पडरौना सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था...

Update: 2022-02-02 06:45 GMT

स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी सहित BJP के सभी बागी विधायक SP में शामिल

Swami Prasad Maurya UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (UP Election) से पहले सीटों की अदली-बदली का दौर जारी है। इस बार समाजवादी पार्टी (Samajawadi Party) ने भाजपा से पार्टी में आए स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की सीट बदल दी है। स्वामी प्रसाद मौर्य पहले पडरौना से सपा के उम्मीदवार थे। अब उन्हें कुशीनगर की फाजिल नगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया।

समाजवादी पार्टी ने लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा (Abhishekh Mishra) को उम्मीदवार बनाया है। यहां से भाजपा ने स्वाति सिंह का टिकट काटकर पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश्वर सिंह (Rajeshwar Singh) को उम्मीदवार बनाया है। राजेश्वर सिंह प्रवर्तन निदेशालय में लखनऊ जोन के डायरेक्टर थे। वीआरएस लेकर वह भाजपा में शामिल हो गए।  इस सीट को लेकर भाजपा में काफी घमासान था। 

बता दें कि स्वाति सिंह के समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल होने की अटकलें हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी ने सरोजनीनगर सीट (Sarojani Nagar Seat) पर अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी। लेकिन अब अभिषेक मिश्रा की भाजपा के राजेश्वर सिंह से सिधी टक्कर देखने को मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में वोटिंग होनी है। पहले चरण का मतदान पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरु होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन का असर देखने को मिल रहा है। यहां भाजपा के नेताओं को गांवों में घुसने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने मंगलवार 1 फरवरी को दस उम्मीदवारों की सूची भी जारी की । इसमें पार्टी ने पूजा शुक्ला (Pooja Shukla) को मैदान में उतारा गया है। वहीं लखनऊ पश्चिम से मोहम्मद रेहान का टिकट काटकर सपा ने अरमान को टिकट दिया गया। वहीं पार्टी ने लखनऊ सेंट्रल से रविदास मेहरोत्रा को चुनावी मैदान में उता।

पार्टी ने उन्नाव के बागरमऊ सीट से मुन्ना अल्वी, लखनऊ के बक्शी का तालाब से गोमती यादव, लखनऊ पूर्व से अनुराग भदौरिया, लखनऊ कैंट से राजू गांधी, रायबरेलीकी बछरावां से श्याम सुंदर भारती, इसौली से ताहिर खान, बबेरू से विश्वम्भर यादव को टिकट दिया है।

Tags:    

Similar News