UP Congress Third Candidates List : CAA-NRC विरोधी आंदोलन में मारे गए सुलेमान की मां को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

UP Congress Third Candidates List : बिजनौर में 20 दिसंबर 2022 को कई जगह सीएए के विरोध में नहटौर में पुलिस की गोली से दो लोगों की मौत हो गई थी, प्रियंका गांधी ने सुलेमान के परिजनों से मुलाकात की थी...

Update: 2022-01-28 08:55 GMT

(कांग्रेस ने सहारनपुर सदर सीट से अकबरी बेगम को बनाया उम्मीदवार)

UP Congress Third Candidates List : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची (UP Congress Third Candidates List) जारी कर चुकी है। इस सूची में 89 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस (Congress) प्रदेश में चालीस फीसदी महिलाओं को टिकट देने का वादा पूरा कर रही है। वहीं मुस्लिमों को साथ जोड़ने के लिए संवेदनशील मुद्दों से जुड़े परिवारों के परिजनों को मैदान में उतार रही है।

तीसरी सूची में कांग्रेस ने बिजनौर सदर सीट से अकबरी बेगम (Akbari Begum) को उम्मीदवार बनाया है। अकबरी बेगम के बेटे सुलेमान की सीएए-एनआरसी (CAA-NRC) के विरोध प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी। बिजनौर में दूरे चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

बिजनौर में 20 दिसंबर 2022 को कई जगह सीएए के विरोध में नहटौर में पुलिस की गोली से दो लोगों की मौत हो गई थी। प्रियंका गांधी ने सुलेमान के परिजनों से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि अब चुनाव आने पर प्रियंका गांधी ने सुलेमान के परिवार से संपर्क कर टिकट की पेशकश की थी। इसके बाद सुलेमान की मां को कांग्रेस ने बिजनौर सदर सीट से उम्मीदवार (UP Congress Third Candidates List) घोषित कर दिया है। 

कांग्रेस की ओर से घोषित होने वाले उम्मीदवारों की खूब चर्चा इन दिनों हो रही है। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी में पार्टी को चर्चा में लाने के लिए विशेष रणनीति पर काम किया है। कांग्रेस की ओर से उन्नाव कांड की पीड़िता की मां को टिकट दे दिया गया।

हाथरस कांड में भी परिजनों को टिकट ऑफर किया गया। इसके बाद अब बिजनौर सदर सरट से अकबरी बेगम की टिकट देकर चुनावी मैदान में चर्चा जरूर छेड़ दी है। इसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरे 14 फरवरी, तीसरा 20 फरवरी, चौथी चरण का 23 फरवरी, पांचवें चरण का 27 फरवरी, छठे चरण का 3 मार्च और अंतिम व सातवां चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। 10 मार्च को चुनाव नतीजे सामने आएंगे। 

Tags:    

Similar News