UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज, बोले- बलिया बनाम छलिया का है ये विधानसभा चुनाव

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने आज मंगलवार को बलिया के फेफना में आयोजित अपने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ बीजेपी पर जनता के साथ छल करने का आरोप लगाया है...

Update: 2022-03-01 14:30 GMT

अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। वहीं इस जुबानी जंग के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाजपा पर हमलावर रहते हैं। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। बता दें कि अखिलेश यादव आज छठे चरण का चुनाव प्रचार करने बलिया पहुंचे थे।

छलिया बनाम बलिया का विधानसभा चुनाव

अखिलेश यादव ने आज मंगलवार 1 मार्च को बलिया के फेफना में आयोजित अपने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ बीजेपी पर जनता के साथ छल करने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'बलिया के लोग जानते हैं कि न जाने कितनी बार बीजेपी के लोगों ने उन्हें छला है। इतना छला है कि यह चुनाव छलिया बनाम बलिया दिखाई दे रहा है।' साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 'बीजेपी वालों ने कहा था कि उनकी सरकार आ जाएगी तो किसानों की आमदनी दुगनी हो जाएगी, किसान बताए कि क्या उनकी आमदनी दोगुनी हुई है| क्या किसानों को खाद मिली। क्या समर्थन मूल्य पर उनकी फसल खरीदी गई।

भाजपा के नेताओं पर झूठ बोलने का लगाया आरोप

अपने संबोधन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब तो बीजेपी के सहयोगी भी जान गए हैं कि इस पार्टी के लोग झूठ बोलते हैं। बीजेपी के छोटे नेता छोटा झूठ बोलते हैं, जो बड़े नेता हैं वो बड़ा झूठ बोल रहे हैं और जो सबसे बड़ा नेता हैं, वो सबसे बड़ा झूठ बोल रहे हैं।

संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए करें वोट

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 'बलिया के लोगों ने हमेशा राजनीति को नई दिशा दिखाई है। यह चुनाव कोई छोटा-मोटा चुनाव नहीं है। यह भारत का संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बलिया वालों ने हमेशा क्रांतिकारी रास्ता चुना है| मुझे खुशी है कि समाजवादियों के साथ अंबेडकरवादी मिलकर इस देश का संविधान और लोकतंत्र बचाने में लगे हुए हैं।

भारी मतों से जिताने की अपील

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा और गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने की अपील की है। साथ ही अखिलेश यादव ने कहा है कि 'मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि जो विकास की गति समाजवादी सरकार में थी उसे और तेज किया जाएगा क्योंकि जब विकास होगा, तब हमारा किसान खुशहाल होगा और हमारे नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा।

Tags:    

Similar News