UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने CM योगी पर साधा निशाना, बताया किस चीज से खेलेंगे बुलडोजर बाबा

UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ट्वीट के जरिए निशाना साधा है...

Update: 2022-03-04 08:03 GMT

BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छठे चरण की वोटिंग हो चुकी है| वहीं अब सभी सियासी दल सातवें चरण के चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमलावर रहते हैं| इसी कड़ी में एक बार फिर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। एक वीडियो शेयर करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा है कि 'बुलडोजर बाबा अब खाली हो कर 'बुल और डॉग' से खेलेंगे। बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें एक लड़के को साइकिल से बुलडोजरों पर स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। साईकिल समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह है।

सीएम योगी ने कटाया गोरखपुर वापस जाने का टिकट

बता दें कि आजकल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कोई भी मौका योगी आदित्यनाथ पर तंज कसने का नहीं छोड़ते हैं। वो अपने भाषणों में कहते हैं कि योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर वापस जाने का टिकट कटा लिया है। वह अक्सर कहते हैं कि 'हम परिवार वाले लोग हैं, परिवार में जाते हैं तो कुछ लेकर जरूर जाते हैं। मैं मुख्यमंत्री को याद दिलाना चाहता हूं कि वे अपने गुल्लू के लिए बिस्कुट जरूर लेकर जाएं। जो गुल्लू गोरखपुर में इंतजार कर रहा है, यहां से जाए तो बिस्किट जरूर लेकर जाएं।

कौन है गुल्लू, जिसका अखिलेश यादव करते हैं जिक्र

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के परिसर में बने आवास में रहते हैं| उन्होंने वहां एक कुत्ता पाल रखा है, जिसका नाम गुल्लू है| सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इसी गुल्लू को लेकर योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते रहते हैं| वहीं विपक्ष का आरोप है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में आवारा पशुओं की समस्या विकराल हो गई है| उनका आरोप है कि आवारा पशु किसानों की फसल चर जा रहे हैं| इस चुनाव में प्रचार के दौरान आवारा पशुओं के सवाल का सामना करना पड़ा है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका समाधान निकालने का आश्वासन दिया है| वहीं विपक्षी दल छुट्टा जानवरों का मुद्दा उठाते हुए योगी सरकार को घेरते है|

Tags:    

Similar News