UP Election 2022 : शिवपाल यादव के BJP में जाने को लेकर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने फैलाई खबर, पढ़िए शिवपाल का जोरदार जवाब

UP Election 2022 : शिवपाल यादव ने कहा मैं अपने समर्थकों से आह्वान करता हूं कि प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक दें एवं प्रदेश में समाजवादी पार्टी के गठबंधन वाली सरकार बनाएं....

Update: 2022-01-19 09:37 GMT

शिवपाल यादव ने बुलडोजर वाले बयान पर CM योगी को घेरा

UP Election 2022 : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के उन दावों को खारिज किया है जिसमें उन्होंने शिवपाल के भाजपा (BJP) से संपर्क की बात कही थी। शिवपाल यादव ने इसको लेकर जोरदार जवाब दिया है। 

शिवपाल यादव (Shivpal Yadav)  ने अपने बयान में कहा, 'श्री लक्ष्मीकांत बाजपेई जी के इस दाव में कोई सच्चाई नहीं है कि मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकता हूं, यह पूर्णतया निराधार और तथ्यहीन है। मैं श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ हूं और अपने समर्थकों से आह्वान करता हूं कि प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक दें एवं प्रदेश में समाजवादी पार्टी के गठबंधन वाली सरकार बनाएं।'

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के भाजपा में जाने पर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि भविष्य में और मजबूत नेता भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव जाने पहचाने राजनेता हैं औऱ उनकी यूपी में काफी पकड़ है। उन्होंने कहा था, शिवपाल समझदार शख्स हैं। उन्हें अपने राजनीतिक फैसले लेने हैं। 

Full View

समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए लक्ष्मीकांत ने कहा था कि अखिलेश यादव अपने परिवार को एक साथ नहीं रख पा रहे जिसके बारे में उनको सोचना चाहिए। लेकिन इस बीच ही शिवपाल यादव ने वाजपेयी पर पलटवार कर दिया।

Tags:    

Similar News